बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने की इस्कॉन में 20 हजार लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस्कॉन के कोलकाता केंद्र की मदद करके करीब 20000 लोगों के भोजन का इंतजाम किया है

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस्कॉन के कोलकाता केंद्र की मदद करके करीब 20000 लोगों के भोजन का इंतजाम किया है. कोलकाता इस्कॉन रोज करीब दस हजार लोगों को भोजन दे रहा था. मास्क और दस्ताने पहनकर भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान ने इस्कॉन आकर मदद का वादा किया.

इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता और उपाध्यक्ष राधारमन दास ने कहा ,‘‘ हम रोज दस हजार लोगों का खाना बना रहे थे. सौरव दा ने हमारी मदद की है और अब हम रोज 20000 लोगों को खाना दे रहे ���ैं. ” इससे पहले गांगुली ने रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ में 20000 किलो चावल दिए थे. दास ने कहा ,‘‘ मैं दादा का बड़ा प्रशंसक हूं और क्रिकेट के मैदान पर उनकी कई पारियां देखी है. यहां भूखों को भोजन कराने की उनकी यह पारी सर्वश्रेष्ठ है. हम उन्हें धन्यवाद देते हैं. ”

आपको बता दें कि इससे पहले सौरव गांगुली ने रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ में 20,000 किलो चावल दान दिए थे, जबकि इससे पहले गांगुली ने 50 लाख रुपये का जरूरत मंदों के लिए चावल भी दान किया था उस वक्त उन्होंने यह भी कहा था कि यदि सरकार हमसे पूछती है तो हम क्वारंटीन फैसिलिटी के लिए स्टेडियम को उपलब्ध कराएंगे. कुछ भी सामान की जरूरत होगी हम उपलब्ध कराएंगे. हमें इसमें कोई परेशानी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >