इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा ही रहेंगे कप्तान, रिपोर्ट में हुआ खुलासा, BCCI सूत्र ने भी की पुष्टि

Rohit Sharma: चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया को बुलंदी तक ले जाने वाले कप्तान रोहित शर्मा पर बीसीसीआई ने एकबार फिर भरोसा जताने का फैसला किया है. इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की कमान उन्हीं को सौंपने की योजना बन रही है.

Rohit Sharma: भारत की ऐतिहासिक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत के बाद रोहित शर्मा के सितारे एक बार फिर बुलंदी पर हैं. महज 20 दिनों में हालात पूरी तरह बदल गए हैं. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन और कप्तानी पर उठते सवालों के बाद रोहित ने दमदार वापसी की. बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्होंने भारत को 12 साल बाद आईसीसी की प्रतिष्ठित ट्रॉफी दिलाई, जिससे उनके नेतृत्व पर उठ रहे सभी सवाल अब खत्म हो चुके हैं.

अब खबर आ रही है कि रोहित शर्मा इंग्लैंड के जून-अगस्त में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की महत्वपूर्ण श्रृंखला में भारत की कप्तानी जारी रखेंगे. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और चयन समिति ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया है और इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें कप्तान बनाए रखने का फैसला किया है. रोहित ने भी रेड-बॉल क्रिकेट में अपनी रुचि व्यक्त की है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि वह फिलहाल संन्यास नहीं लेने वाले हैं.

दुबई में मिली जीत ने बदला रोहित का भविष्य

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब फॉर्म के चलते रोहित की कप्तानी पर सवाल उठने लगे थे. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा, जहां उन्होंने तीन टेस्ट मैचों में महज 31 रन बनाए और उनका औसत 6 से थोड़ा अधिक रहा. उन्होंने सिडनी टेस्ट से भी स्वयं को अलग कर लिया था, जिससे उनके टेस्ट करियर पर संदेह गहराने लगा था. हालांकि, दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट में रोहित की स्थिति एक बार फिर मजबूत हो गई है. उन्होंने टूर्नामेंट में न केवल कप्तानी में शानदार कौशल दिखाया बल्कि बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन कर टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई.

रोहित शर्मा ने खारिज की संन्यास की अफवाहें

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद जब रोहित शर्मा से उनके भविष्य को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने संन्यास की अटकलों को खारिज कर दिया. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह अभी दीर्घकालिक योजनाओं के बारे में कुछ नहीं कह सकते. उन्होंने कहा, “अभी, मैं वास्तव में अच्छा खेल रहा हूँ और मैं इस टीम के साथ जो कुछ भी कर रहा हूँ, उसका आनंद ले रहा हूँ. टीम भी मेरी कंपनी का आनंद ले रही है, जो अच्छी बात है. 2027 के बारे में कुछ नहीं कह सकता, क्योंकि यह बहुत दूर है, लेकिन मैं अपने सभी विकल्प खुले रख रहा हूँ.”

इंग्लैंड दौरे पर होग�� रोहित शर्मा की अग्निपरीक्षा

भारत को इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैच खेलने हैं, जो 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र की शुरुआत होगी. यह दौरा भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद अहम होने वाला है. हाल ही में सफेद गेंद क्रिकेट में रोहित ने अपनी कप्तानी से टीम को एकजुट किया और शानदार परिणाम दिए हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इंग्लैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लाल गेंद के क्रिकेट में किस तरह का प्रदर्शन करते हैं.

इस दौरे पर रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत से मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है. अगर वह इस चुनौती में सफल रहते हैं, तो उनके टेस्ट करियर को नई उड़ान मिल सकती है. वहीं, अगर प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा, तो भारतीय क्रिकेट में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें फिर से शुरू हो सकती हैं.

क्या रोहित शर्मा का टेस्ट करियर लंबा चलेगा?

जनवरी 2025 में सिडनी टेस्ट से हटने के बाद रोहित ने अपने खराब फॉर्म पर कहा था, “फॉर्म हमेशा ऐसा नहीं रहता, अगले 5 महीने में कुछ भी हो सकता है.” हालांकि, रणजी ट्रॉफी में भी रोहित का प्रदर्शन औसत रहा, जहां वह जम्मू-कश्मीर के खिलाफ भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए. इंग्लैंड में उनकी परीक्षा कठिन होगी, जहां स्विंग, सीम और उछाल वाली पिचों पर खेलना आसान नहीं होगा.

अब यह देखने वाली बात होगी कि क्या रोहित शर्मा की यह नई पारी उनके टेस्ट करियर को और आगे ले जाएगी या फिर यह उनका आखिरी बड़ा टेस्ट दौरा साबित होगा. फिलहाल, भारतीय क्रिकेट के लिए यह राहत की खबर है कि उन्होंने टीम का नेतृत्व संभालने की इच्छा जताई है और बोर्ड ने भी उन पर भरोसा बनाए रखा है. हालांकि उससे पहले रोहित शर्मा आईपीएल में वय्सत रहने वाले हैं. मुंबई इंडियंस के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में रोहित टीम से जल्द ही जुड़ेंगे. 

पाकिस्तान की लगी लॉटरी, एक और ICC टूर्नामेंट करेगा होस्ट, अगले महीने से शुरू होंगे मुकाबले

2005 में जहीर खान को स्टेडियम में मिला प्रेम प्रस्ताव, 20 साल बाद फिर बना मोमेंट, वायरल हुई तस्वीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >