BCCI के ‘किंग’ हैं विराट! फिटनेस टेस्ट के लिए रोहित को बेंगलुरू में रगड़ा, तो कोहली के लिए शाही व्यवस्था

BCCI Fitness Test Virat Kohli: बीसीसीआई ने बड़े टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट अनिवार्य किया. एशिया कप से पहले बेंगलुरु में अधिकांश खिलाड़ी शामिल हुए, लेकिन विराट कोहली ने विशेष अनुमति पाकर लंदन में टेस्ट पास किया. बीसीसीआई के इस फैसले पर बवाल मच सकता है.

BCCI Fitness Test Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट के लिए हाल के वर्षों में चोट और वर्कलोड मैनेजमेंट गंभीर मुद्दा बन गए है. ऐसे में बीसीसीआई ने फिटनेस प्रोटोकॉल पर और कड़ा रुख अपनाया है. अब बड़े टूर्नामेंट या सीरीज से पहले अनिवार्य फिटनेस क्लीयरेंस लेना खिलाड़ियों के लिए जरूरी हो गया है ताकि आखिरी समय पर किसी खिलाड़ी की अनुपलब्धता न हो और टीम पूरी तरह फिट रह सके. इसी को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में अपने खिलाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट का सेशन आयोजित करवाया. बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्लीलेंस में आयोजित इस फिटनेस टेस्ट में रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी शामिल हुए, लेकिन विराट कोहली शामिल नहीं हुए. हालांकि विराट ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है, लेकिन बेंगलुरु नहीं बल्कि लंदन में.  

एशिया कप 2025 से पहले भारतीय क्रिकेट में एक ऐसी दुर्लभ घटना हुई है. बीसीसीआई ने सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली को खास छूट देते हुए उन्हें लंदन में अनिवार्य फिटनेस टेस्ट देने की अनुमति दी. विराट ने बोर्ड के अधिकारी की निगरानी में यह फिटनेस टेस्ट पास किया. बीसीसीआई के फिजियोथेरेपिस्ट और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच की टीम ने बोर्ड को खिलाड़ियों की व्यक्तिगत फिटनेस रिपोर्ट सौंपी, जिसमें कोहली का लंदन वाला आकलन भी शामिल था.

विराट कोहली ने ली होगी पूर्व अनुमति

विराट कोहली इन दिनों अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में हैं. उनको लंदन में ही सुपरविजन के तहत फिटनेस टेस्ट देने की इजाजत दी गई. यह फैसला हैरानी का विषय है, क्योंकि आम तौर पर सभी खिलाड़ियों के लिए एक जैसी प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है. एक राष्ट्रीय अखबार में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ बीसीसीआई अधिकारी ने इस प्रक्रिया से हटने के मामले पर सीधे तौर पर टिप्पणी नहीं की, लेकिन यह जरूर कहा कि कोहली ने विदेश में टेस्ट कराने के लिए “पूर्व अनुमति ली होगी.” हालांकि, इस घटना ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या ऐसे विशेष अवसर अन्य खिलाड़ियों को भी दिए जा सकते हैं, खासकर वे खिलाड़ी जो विदेश में रिकवरी कर रहे हों या निजी कारणों से भारत से बाहर हों.

पहला चरण और आगे का कार्यक्रम

वहीं पिछले हफ्ते बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में फिटनेस टेस्ट के लिए रिपोर्ट हुए थे. यह फिटनेस आकलन इस साल के अंत में शुरू होने वाले व्यस्त अंतरराष्ट्रीय सत्र से पहले किया जा रहा है. 29 अगस्त को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हुए फिटनेस टेस्ट के पहले चरण में खिलाड़ियों की बेसलाइन स्ट्रेंथ और रिकवरी पैटर्न पर ध्यान दिया गया. इसमें रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और संजू सैमसन जैसे नाम शामिल थे. इनके अलावा ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह जैसे युवा खिलाड़ियों ने भी फिटनेस चेक पूरे किए. 

कुछ खिलाड़ी बाद में देंगे टेस्ट

अधिकांश खिलाड़ियों ने फिटनेस बेंचमार्क हासिल कर लिया, जबकि कुछ का मूल्यांकन केवल आंशिक हुआ क्योंकि वे अभी कंडीशनिंग या वर्कलोड मैनेजमेंट के चरण में हैं. फिटनेस टेस्ट का दूसरा चरण सितंबर में होगा, जिसमें रिहैब या रिटर्न-टू-प्ले स्टेज में चल रहे खिलाड़ियों का आकलन किया जाएगा. इनमें केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और नितीश रेड्डी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:-

ENG vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को केवल हराया नहीं- ये पांच शर्मनाक रिकॉर्ड भी दे मारे

Asia Cup 2025: ‘X-फैक्टर’ की वजह से  कुलदीप यादव के साथ होगा धोखा, पूर्व खिलाड़ी ने जताई आशंका

Asia Cup 2025: पाकिस्तान नहीं इस टीम से होगा खतरा, इरफान पठान ने टीम इंडिया को दी चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >