Asia Cup 2025: 93 रनों से जीता पाकिस्तान फिर भी पॉइंट्स टेबल में भारत से नीचे, देखें अन्य टीमें किस स्थान पर

Asia Cup 2025 Points Table: एशिया कप 2025 में अब तक फिलहाल चार मैच हुए हैं. ग्रुप ए में सभी टीमों ने 1-1 मैच खेल लिया है. भारत जहां यूएई को हराकर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान पर हैं, वहीं पाकिस्तान ओमान को 93 रनों से शिकस्त देने के बावजूद दूसरे स्थान पर है.

Asia Cup 2025 Points Table: एशिया कप 2025 का आयोजन यूएई में किया जा रहा है. यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू हुआ है और इसका फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा. पूरे टूर्नामेंट में कुल 19 मैच निर्धारित हैं. प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई शामिल हैं, जबकि ग्रुप-बी में श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और हांगकांग की टीमें रखी गई हैं. हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीनों टीमों से एक-एक मैच खेलेगी. फिलहाल टूर्नामेंट में चार मैच हो चुके हैं. ग्रुप ए की सभी टीमों ने एक-एक मैच खेल लिए हैं. 12 सितंबर को सलमान आगा की कप्तानी में पाकिस्तान ने अपने अभियान की शुरुआत ओमान के खिलाफ जीत से की. पाकिस्तान ने यह मुकाबला 93 रनों से अपने नाम किया और टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया. हालांकि इस जीत के बाद भी पाकिस्तान पॉइंट्स टेबल में भारत से पीछे ही है. 

भारत ने अपने पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से मात दी थी, जो पाकिस्तान की जीत से बड़ी थी. इस वजह से भारत नेट रन रेट के मामले में पाकिस्तान से कहीं आगे है. चार मुकाबलों के बाद ग्रुप-ए की स्थिति देखें तो भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों ने अपने-अपने शुरुआती मैच जीतकर 2-2 अंक जुटा लिए हैं. भारत ने यूएई को पाकिस्तान के मुकाबले ज्यादा करारी शिकस्त दी. इस वजह से भारत का नेट रन रेट +10.483 है. वहीं पाकिस्तान ने ओमान पर आसानी से जीत दर्ज की और उसका नेट रन रेट +4.650 है. इस वजह से वह पाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. वहीं ओमान और यूएई अपने शुरुआती मैच हारकर अभी तक अंक तालिका में खाता नहीं खोल पाए हैं. उनका रन रेट भी ऋणात्मक है.

ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारपॉइंट्सनेट रन रेट
भारत1102+10.483
पाकिस्तान1102+4.650
ओमान1010-4.650
यूएई1010-10.483

ग्रुप-बी पॉइंट्स टेबल

वहीं ग्रुप-बी में अब तक अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने अपने-अपने खाते खोल लिए हैं. दोनों ने हॉन्ग कॉन्ग को मात दी, लेकिन अफगानिस्तान की जीत का अंतर ज्यादा बड़ा रहा. इसी वजह से अफगानिस्तान बेहतर नेट रन रेट (+4.700) के साथ पहले स्थान पर है, जबकि बांग्लादेश (+1.001) दूसरे नंबर पर है. हांगकांग दोनों मैचों में हार के बाद अंक तालिका में सबसे नीचे हैं. वहीं श्रीलंका ने अब तक टूर्नामेंट में अपना पहला मैच नहीं खेला है. उसका पहला मुकाबला शनिवार, 13 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ होगा.

टीममैचजीतहारपॉइंट्सनेट रन रेट
अफगानिस्तान1102+4.700
बांग्लादेश1102+1.001
श्रीलंका00000
हांगकांग2020-2.889

ग्रुप स्टेज के बाद प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर-4 में प्रवेश करेंगी. सुपर-4 राउंड में सभी चार टीमें एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी. इसके बाद अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी और 28 सितंबर को खिताब के लिए भिड़ेंगी.

ये भी पढ़ें:-

BCCI अध्यक्ष की रेस में मियांदाद से भिड़ने वाला क्रिकेटर सबसे आगे, अमेरिका क्रिकेट में  भी रह चुका है डायरेक्टर

ENG vs SA: मैनचेस्टर में रिकॉर्ड्स की बारिश, इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर बनाए ये 15 कीर्तिमान

फिल साल्ट का रिकॉर्ड तोड़ कोहराम, T20I में जड़ा चौथा शतक, इन 4 कीर्तिमानों को रच मचाई खलबली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >