फाइनल से पहले झटका! पांड्या, अभिषेक हुए चोटिल, क्या पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे? कोच मोर्ने मोर्कल ने दिया अपडेट

Asia Cup 2025 Updates on Hardik Pandya-Abhishek Sharma Injury: श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 मैच में टीम के मैच विनर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा को चोट के कारण मैदान छोड़ना पड़ा. हार्दिक ने मैच का पहला ही ओवर डाला इसके बाद वे मैदान से बाहर चले गए. वहीं अभिषेक शर्मा दसवें ओवर के बाद मैदान से बाहर गए. कोच मोर्कल ने मैच के बाद दोनों की फिटनेस पर अपडेट दी.

Asia Cup 2025 Updates on Hardik Pandya-Abhishek Sharma Injury: एशिया कप 2025 के सुपर 4 के आखिरी मैच में भारत ने श्रीलंका को हराकर अपनी जीत की लय कायम रखी है. लेकिन  भारतीय टीम को एशिया कप 2025 के फाइनल से पहले झटका लगा है. श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 मैच में टीम के मैच विनर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा को चोट के कारण मैदान छोड़ना पड़ा. हार्दिक ने मैच का पहला ही ओवर डाला और उसमें कुसल मेंडिस का विकेट झटक दिया. लेकिन इसी ओवर के बाद वे मैदान से बाहर चले गए. वहीं अभिषेक शर्मा दसवें ओवर के बाद मैदान से बाहर गए. दोनों ही खिलाड़ी हैमस्ट्रिंग से जूझ रहे थे. मैच के बाद टीम इंडिया के बॉलिंग कोच ने दोनों स्टार क्रिकेटरों की चोट पर अपडेट दी है. 

गेंदबाजी कोच मॉर्ने मोर्कल ने साफ किया कि दोनों को सिर्फ ऐंठन (क्रैम्प्स) हुई थी. उन्होंने बताया कि अभिषेक पूरी तरह फिट हैं. हालांकि हार्दिक की स्थिति का आंकलन रात में और पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले फाइनल से पहले दोबारा आकलन किया जाएगा. भारत के इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा तिलक वर्मा को भी मैच के दौरान लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर जाते हुए देखा गया. हालांकि तिलक के बारे में कोच ने कोई अपडेट नहीं दिया. 

तीनों खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस रही लाजवाब

हार्दिक ने जहां भारत को पहले ही ओवर में सफलता दिलाई थी. वहीं अभिषेक ने सिर्फ 31 गेंदों पर 61 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर भारत के 202 रन की नींव रखी थी. जबकि तिलक वर्मा ने नाबाद 49 रन बनाए थे. टीम इंडिया इन तीनों ही खिलाड़ियों के जल्द से जल्द ठीक होने की उम्मीद करेगा. हालांकि इतने बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद भारत का यह मैच सुपर ओवर तक खिंच गया. कोच मोर्कल ने माना कि भारत ने अभी तक इस टूर्नामेंट में एकदम परफेक्ट मैच नहीं खेला है और हर विभाग में और बेहतर करने की जरूरत है.

सुपर ओवर में अर्शदीप सिंह की लाजवाब गेंदबाजी. फोटो- पीटीआई.

अभी तक नहीं खेले अपना सर्वश्रेष्ठ

श्रीलंका के खिलाफ इस रोमांचक मुकाबले में नतीजा दोनों ओर जा सकता था. हालांकि भारत ने सुपर ओवर में अर्शदीप सिंह की जादुई गेंदबाजी के दम पर जीत दर्ज करते हुए इस टूर्नामेंट में अब तक अपराजेय रहने का रिकॉर्ड बरकरार रखा. वहीं कोच मोर्कल का मानना है कि यह टीम के लिए एक तरह की चेतावनी है क्योंकि अभी तक वे अपने सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखा पाए हैं. 

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि इस टूर्नामेंट में हमने अब तक पूरा खेल (कंप्लीट गेम) खेला है. हर मैच के बाद इस पर चर्चा होती है कि किन क्षेत्रों में सुधार किया जा सकता है. बल्लेबाजी में क्या हम मुश्किल हालात में स्ट्राइक रोटेट कर सकते हैं, रनिंग बेहतर कर सकते हैं और साझेदारी को बचा सकते हैं? गेंदबाजी में हमें शुरुआती 10 ओवर में अपनी लाइन-लेंथ और निर्णय बेहतर करने होंगे और बीच के ओवरों में यॉर्कर जैसी विविधताओं का स्मार्ट इस्तेमाल करना होगा.”

फील्डिंग में सुधार की जरूरत

भारतीय टीम की फील्डिंग एशिया कप में कमजोर कड़ी रही है. अब तक टीम ने कुल 11 कैच छोड़े हैं. पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ मैचों में तो 5-5 कैच छूटे हैं. इस पर मोर्कल ने कहा कि टीम ने रोशनी के नीचे कैचिंग पर काफी मेहनत की है, लेकिन शायद आत्मविश्वास की कमी दिख रही है. उन्होंने कहा कि हर विभाग में काम बाकी है. हम अभी परफेक्ट टीम नहीं हैं और हमें यह पता है. दरअसल दुबई स्टेडियम की रिंग ऑफ फायर की वजह से खिलाड़ियों को चमक की वजह से समस्या हो रही है. वरुण चक्रवर्ती ने भी इस समस्या पर बात की थी.

फाइनल के लिए रिकवरी पर है टीम इंडिया को फोकस

मोर्कल ने यह भी जानकारी दी कि कड़े मुकाबले के बाद खिलाड़ियों को फाइनल से पहले आराम दिया जाएगा.“रिकवरी ही सबसे अहम है. लड़के आइस बाथ ले रहे हैं, मसाज होंगे और पूल सेशन होंगे. सबसे बड़ा हथियार आराम और नींद है. पैरों पर कम से कम दबाव डालना है. कोई ट्रेनिंग नहीं होगी, बस मानसिक रूप से फाइनल के लिए तैयार होना है. रविवार का मैच बड़ा है और उसमें स्मार्ट खेलना जरूरी होगा.” टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ इस टूर्नामेंट में तीसरी बार खेलेगी. हालांकि अब तक हुए दोनों मुकाबलों में भारत विजयी रहा है, लेकिन पाकिस्तान ने भारत से हार के बाद दोनों मुकाबले जीते हैं. ऐसे में बड़े मैच में टीम इंडिया कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगी. 

ये भी पढ़ें:-

IND vs SL: अगर आखिरी गेंद पर न होते ये दो ब्लंडर, तो सुपर ओवर होता ही नहीं, दोनों टीमों से हुई ये गलती

IND vs SL सुपर ओवर में आउट होकर भी नॉटआउट रहे दासुन शनाका, लेकिन क्यों? ऐसा है ICC का नियम

IND vs SL: सुपर ओवर में अर्शदीप सिंह का चमत्कार, हर गेंद पर भरपूर ड्रामे के बाद ऐसे जीता भारत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >