गौतम गंभीर हो जाएं होशियार, शबनम आ रही है और आ गई तो वापस भेजना मुश्किल, इरफान पठान ने दी साफ चेतावनी

Asia Cup 2025- Irfan Patha on India vs UAE: यूएई के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया अपना रौद्र रूप दिखाने उतरेगी, जैसा कि सूर्या ने टूर्नामेंट से पहले ही आक्रामकता के बारे में बात की. हालांकि इससे पहले ही इरफान पठान ने एक चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि शबनम आ रही है और एक बार वह जाती है, तो फिर उसे वापस भेजना बड़ा मुश्किल है.

Asia Cup 2025- Irfan Pathan on India vs UAE: एशिया कप 2025 टूर्नामेंट का शुभारंभ मंगलवार को अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच शानदार मुकाबले से हो गया है. अब भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुश होने का समय है. बुधवार, 10 सितंबर से भारत इस टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज कर रहा है. यूएई के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया अपना रौद्र रूप दिखाने उतरेगी, जैसा कि सूर्या ने टूर्नामेंट से पहले ही आक्रामकता के बारे में बात की. हालांकि इससे पहले ही इरफान पठान ने एक चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि शबनम (ओस) आ रही है और एक बार वह जाती है, तो फिर उसे वापस भेजना बड़ा मुश्किल है.

इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात रखते हुए कहा, मार्च में भारत ने यूएई में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. उस समय पिच ड्राई थी और मौसम बहुत अनुकूल, लगभग 29 से 32 डिग्री के बीच, जिसे खिलाड़ियों ने आसानी से भुनाया. लेकिन अब सितंबर आते-आते परिस्थितियाँ बदल चुकी हैं. मौसम बहुत गर्म हो गया है, लगभग 39 से 42 डिग्री तक, और फॉर्मेट भी टी20 के अनुसार बदल गया है. ऐसे में भारतीय टीम को नई परिस्थितियों के हिसाब से अपनी रणनीति तैयार करनी होगी.

टॉस जीतने वाली टीम को होगा फायदा

उन्होंने आगे कहा, यूएई के मैदानों की तुलना करें तो अबू धाबी का मैदान खुला है और हवा चलती रहती है, जिससे शबनम की समस्या कम रहती है. वहीं, दुबई का मैदान अधिक बंद है और वहाँ शबनम की परेशानी अधिक होती है. पिछले टूर्नामेंट्स में दुबई में गेंदबाजी करना आसान नहीं रहा है. ऐसे में टॉस का महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी कर सकती है और स्कोर का पीछा करते समय फायदा उठा सकती है.

ग्राउंड्समैन करेंगे ढेरों कोशिश

इरफान ने अपनी बात बढ़ाते हुए कहा, ग्राउंड्समैन अब पिच पर घास डालने की कोशिश करेंगे ताकि गेंद का अच्छा कैरी हो और हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलें. भारतीय टीम के लिए टॉस जीतना बहुत फायदेमंद होगा, लेकिन अगर टॉस हार गई तो रणनीति बदलनी पड़ेगी. गौतम गंभीर के अनुभव और रणनीति के चलते टीम को मुश्किल परिस्थितियों में भी संतुलित प्रदर्शन करने की उम्मीद है. गंभीर ने कप्तानी और कोचिंग दोनों में सफलता हासिल की है, इसलिए उनकी रणनीति टी20 में कारगर साबित हो सकती है.

यॉर्कर डालना मुश्किल हो जाएगा

शबनम के आने से होने वाली परेशानी पर इरफान ने कहा, टी20 में खासकर अंतिम ओवर्स में गेंदबाजों को यॉर्कर डालना कठिन हो जाता है, खासकर जब पिच गीली हो या शबनम हो. गीली गेंद हाथ में ठीक से नहीं आती और यॉर्कर की लंबाई प्रभावित होती है, जिससे बल्लेबाजों को फायदा होता है. ऐसे में भारतीय टीम बाउंसर और हार्ड लेंथ का इस्तेमाल कर सकती है और प्लान को इस तरह से तैयार करेगी कि गेंदबाजों का दबाव बना रहे.

एक बार आ गई तो उसे वापस भेजना मुश्किल

इरफान ने कहा कि बदलती परिस्थितियों का असर मैच के परिणाम पर सीधे पड़ता है. टीम इंडिया की मजबूती यह है कि वे मुश्किल परिस्थितियों में भी सही रणनीति अपनाना जानते हैं. अगर भारतीय टीम अधिक से अधिक टॉस जीते तो फायदा बढ़ेगा. शबनम और दुबई जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए मैदान पर कई उपाय किए जाते हैं, लेकिन एक बार शबनम आ जाए तो उसे पूरी तरह हटाना मुश्किल होता है. ऐसे में टीम की तैयारी और रणनीति ही निर्णायक साबित होगी.

हालांकि भारत का दुबई के मैदान पर रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. टीम इंडिया ने यूएई के खिलाफ एक मैच खेला है और उसमें उसने शानदार जीत दर्ज की थी. लेकिन भारत का असली मुकाबला अपने ग्रुप की दूसरी ताकतवर और हमेशा से प्रतिद्वंद्वी रही टीम पाकिस्तान से होगा. यह मैच 14 सितंबर को इसी मैदान पर होगा. इसके बाद 19 सितंबरो को भारत को ओमान से भिड़ना है. भारत के सभी मैच रात को 8 बजे से शुरू होंगे और इसे आप सोनी के टीवी चैनल और ऑनलाइन सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं.   

ये भी पढ़ें:-

काव्या मारन, गांगुली और संजीव गोएनका में हुई गलाकाट लड़ाई, इस खिलाड़ी के लिए IPL की 7 गुना बोली लगाई

SA20 ऑक्शन: ब्रेविस-मार्करम को करोड़ों, लेकिन इन तीन दिग्गजों को नहीं मिला कोई खरीददार, एक तो वर्ल्ड चैंपियन कप्तान

क्या एशिया कप 2025 में चल पाएगा अभिषेक शर्मा का बल्ला? पिछले 5 बड़े टूर्नामेंट में ऐसा रहा है प्रदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >