यूएई के खिलाफ भारत की जीत के 7 रिकॉर्ड और बोनस मोमेंट; कुलदीप का कहर, सूर्या की दिलदारी और अभिषेक का तूफान

1 / 1
यूएई के खिलाफ भारत की जीत के 7 रिकॉर्ड और बोनस मोमेंट; कुलदीप का कहर, सूर्या की दिलदारी और अभिषेक का तूफान
फुल स्क्रीन में देखें

एशिया कप 2025 भारत बनाम यूएई रिकॉर्ड और मोमेंट्स. फोटो- सोशल मीडिया.

Asia Cup 2025 India vs UAE: एशिया कप 2025 की शुरुआत भारत ने शानदार अंदाज में की. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए शुरुआती मैच में टीम इंडिया ने यूएई को 9 विकेट से मात दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई की टीम महज 57 रन पर ढेर हो गई, जिसे भारत ने सिर्फ 27 गेंद में आसानी से हासिल कर लिया. मुकाबले में भारत ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए और कुछ दिलचस्प घटनाओं ने ध्यान खींचा.

Asia Cup 2025 India vs UAE: भारत ने एशिया कप 2025 के पहले मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 9 विकेट से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में यूएई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 57 रन पर सिमट गई, जिसे भारत ने 4.3 ओवर (27 गेंद) में ही हासिल कर लिया. इस दौरान भारत ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और साथ ही कुछ रोचक घटनाएं भी देखने को मिलीं.

चमकी किस्मत

चमकी किस्मत: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता, जो भारत का पिछले 16 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहला टॉस विजय था. जनवरी 2025 के बाद भारत ने पहली बार टॉस जीता. लगातार 15 मैचों में टॉस हारने का शर्मनाक सिलसिला टूटा, जो एक विश्व रिकॉर्ड भी था.

ताश के पत्तों की तरह ढहा यूएई

ताश के पत्तों की तरह ढहा यूएई: यूएई का 57 रन का स्कोर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका सबसे कम स्कोर रहा. साथ ही यह किसी भी टीम द्वारा भारत के खिलाफ टी20आई में सबसे कम स्कोर भी है.

कुलदीप यादव की कातिलाना गेंदबाजी

कुलदीप यादव की कातिलाना गेंदबाजी: गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने 2.1 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट लिए. यह एशिया कप टी20 इतिहास का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने इसके साथ ही अश्विन के टी20 विकेटों को पीछे छोड़ा. एशिया कप में सचिन के रिकॉर्ड को बराबर किया, जिन्होंने तीन बार इस टूर्नामेंट में तीन विकेट हॉल लिए थे.

शिवम दुबे ने भी ढाया कहर

दुबे ने भी ढाया कहर: शिवम दुबे ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3/4 का अपना करियर सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा दर्ज किया. उन्होंने 2 ओवर में सिर्फ 4 रन देकर 3 विकेट हासिल किए.

अभिषेक शर्मा का तूफान

अभिषेक शर्मा का तूफान: लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा और 16 गेंदों पर 30 रनों की धुआंधार पारी खेली. वह टी20आई की पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने. उनसे पहले रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन यह कारनामा कर चुके हैं.

भारत का फास्टेस्ट चेज

भारत का फास्टेस्ट चेज: भारत ने टी20आई में गेंदों के लिहाज से अपना सबसे तेज रनचेज किया. टीम ने 93 गेंद शेष रहते जीत हासिल की. भारत टी20आई इतिहास में दूसरी टेस्ट खेलने वाली टीम बना जिसने 5 ओवर से कम समय में लक्ष्य हासिल किया.

बोनस मोमेंट: सूर्यकुमार यादव की खेल भावना: 13वें ओवर में जुनैद सिद्दीकी को आउट करार दिया गया था, लेकिन गेंदबाज शिवम दुबे के रनअप के दौरान तौलिया गिरने से बल्लेबाज का ध्यान भंग हुआ. इसे देखते हुए कप्तान सूर्या ने अपील वापस ले ली और बड़ी खेल भावना का परिचय दिया.

कुल मिलाकर, भारत ने इस मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों से पूरी तरह दबदबा बनाया और टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की. भारत ने इस मैच से साबित कर दिया कि उसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही बेहतरीन लय में हैं. अब टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी, जिस पर सबकी निगाहें टिकी होंगी.

ये भी पढें:-

कातिलाना कुलदीप यादव! अश्विन को छोड़ा पीछे, बराबर किया तेंदुलकर का रिकॉर्ड और ऐसा करने वाले बने दूसरे गेंदबाज

थर्ड अंपायर ने बल्लेबाज को दिया आउट, लेकिन सूर्यकुमार ने वापस ले ली अपील, कैप्टन स्काई ने ऐसा क्यों किया?

यूएई को हराने के बाद सूर्यकुमार ने खोला राज, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का क्यों लिया फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >