IND vs SL सुपर ओवर में आउट होकर भी नॉटआउट रहे दासुन शनाका, लेकिन क्यों? ऐसा है ICC का नियम

Asia Cup 2025 IND vs SL Super Over Dasun Shanaka not out despite run out, Why: भारत और श्रीलंका के बीच सुपर 4 का आखिरी मैच सुपर क्लासिकल रहा. दोनों टीमों ने 202 रन बनाकर मैच को सुपर ओवर तक खींचा. लेकिन सुपर ओवर में अर्शदीप सिंह के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाजों की एक न चली और वे केवल 2 रन ही बना सके. हालांकि इसी दौरान एक स्पष्ट रन आउट को नॉट आउट करार दिया गया.

Asia Cup 2025 IND vs SL Super Over Dasun Shanaka not out despite run out, why? एशिया कप 2025 का सबसे प्रतियोगी और सबसे रोमांचक मैच सुपर 4 के भारत बनाम श्रीलंका के मैच में देखने को मिला. इस मैच में इस सीजन का पहला 200+ स्कोर भारत ने बनाया, इसके जवाब में श्रीलंका ने भी इतना ही स्कोर पर करते हुए गेम को सुपर 4 में खींच दिया. आखिरी ओवर में श्रीलंका को 12 रन की जरूरत थी, लेकिन वह 11 रन ही बना पाया और मैच अपने रोमांच के चरम पर पहुंचा दिया. हालांकि भारतीय गेंदबाजी के जादूगर अर्शदीप के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाजों की कला बौनी साबित हुई और वे केवल 2 रन ही बना पाए, सरदार ने असरदार परफॉर्मेंस देते हुए 5 गेंद में ही दोनों विकेट झटक दिए. हालांकि श्रीलंकाई पारी 1 रन पर ही समाप्त हो सकती थी, क्योंकि दासुन शनाका रन आउट हो गए थे, लेकिन एक नियम ने सारा मामला बदल दिया. 

सुपर ओवर के रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे कुसल परेरा और दासुन शनाका. लेकिन पहली ही गेंद पर कुसल चलते बने और उनकी जगह कुसल मेंडिस क्रीज पर आए. दूसरी और तीसरी गेंद पर क्रमशः 1 रन और 0 रन आया. चौथी गेंद पर अर्शदीप सिंह के सामने थे दासुन शनाका. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने गेंद बाहर फेंकी और शनाका ने बल्ला चलाया भारतीय खिलाड़ियो ने जोरदार अपील की और अंपायर ने उन्हें कैच आउट करार दिया. हालांकि शनाका ने डीआरएस लिया और अल्ट्राएज पर कोई स्पाइक न दिखने के कारण तीसरे अंपायर ने उन्हें नॉट आउट घोषित किया.

लेकिन अभी ट्विस्ट बाकी है. इसी गेंद पर संजू सैमसन ने स्ट्राइकर एंड पर कुसल मेंडिस को रन आउट कर दिया. सामान्य नियम से तो सभी को यही ज्ञात था कि यह साफ आउट है. भारतीय खिलाड़ी इंतजार करने लगे. लेकिन श्रीलंकाई खिलाड़ी मैदान से बाहर नहीं जा रहे थे. कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ सभी खिलाड़ी अंपायर के पास पहुंचे. फिर उन्हें नियम से अवगत कराया गया, जिसमें यह कुसल के रन आउट को खारिज कर दिया गया. 

दरअसल सामान्य स्थिति में जब कैच के लिए अपील खारिज हो जाती, तो उन्हें रन आउट दिया जा सकता था. लेकिन आईसीसी के नियम के मुताबकि जब बल्लेबाज को पहले कैच आउट दिया गया और उसने उस फैसले को रिव्यू किया, तो गेंद उसी वक्त डेड हो जाती है. ऐसे में पहला फैसला लागू माना जाता है और चूंकि ऑन-फील्ड अंपायर ने उन्हें आउट बताया था, उसी पल गेंद डेड हो गई और शनाका रन आउट से बच निकले.

जीवनदान का नहीं मिला फायदा

हालांकि इस जीवनदान का फायदा शनाका उठा नहीं पाए. सुपर ओवर की अगली ही गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद ऊंची उठकर सीधे जितेश शर्मा के हाथों में चली गई. इसके साथ ही शनाका श्रीलंका के दूसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए और श्रीलंका की पारी भी यहीं थम गई. कुल मिलाकर श्रीलंकाई बल्लेबाज सुपर ओवर में पांच गेंदों का सामना कर पाए और मात्र 2 रन बनाकर दो विकेट गंवा बैठे.

जीत से बुलंद भारत, फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगा

इसके बाद भारत के सामने सुपर ओवर में केवल तीन रन का आसान लक्ष्य था जिसे कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने एशिया कप 2025 में लगातार छठी जीत दर्ज की और अब रविवार, 28 सितंबर को होने वाले फाइनल में उसका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा. यह मैच भी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत इस टूर्नामेंट में पहले ही पाकिस्तान को दो बार हरा चुका है और सूर्यकुमार की टीम अब जीत की हैट्रिक पूरी करके 41 साल के इतिहास में रिकॉर्ड नौवीं बार एशिया कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेगी.

ये भी पढ़ें:-

IND vs SL Super Over: सुपर ओवर का सुपर ड्रामा, एक-एक गेंद पर रहा ऐसा गजब का रोमांच

अभिषेक शर्मा ने 22 गेंद पर पचासा जड़ तोड़ा अपने ही गुरु युवराज का रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

सूर्यकुमार यादव पर ICC ने लगाया जुर्माना, अब रेफरी के फैसले को चुनौती देगा BCCI

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >