वह कोई रोबोट थोड़े ही है, इस खिलाड़ी को मिला सूर्या का साथ, पाकिस्तान के खिलाफ पूरी तरह बेदम दिखा ये स्टार

Asia Cup 2025 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप सुपर 4 का सुपर मैच शानदार रहा. टीम इंडिया ने पाक टीम को 6 विकेट से शिकस्त देकर सारी बयानबाजी का करारा जवाब दिया. हालांकि भारत के स्टार गेंदबाज इस मैच में बिल्कुल नहीं चले, जिनका कैप्टन सूर्यकुमार ने पूरा बचाव किया.

Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप 2025 के सुपर 4 के महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक टीम ने 171 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए, जिसे शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की ब्रम्होस की तरह तूफानी बैटिंग के दम पर 7 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. हालांकि पाकिस्तान ने अच्छा टार्गेट सेट किया था, लेकिन भारत की बैटिंग पावर हाउस ने इसे छलनी कर दिया. पाकिस्तान का इतना बड़ा स्कोर इसलिए बना क्योंकि आधुनिक दौर के महान गेंदबाजों में शुमार बुमराह, जिन्हें गेंद को अपने इशारों पर नचाने की कला के लिए जाना जाता है, इस मैच में लय से पूरी तरह बाहर दिखे. ओमान के खिलाफ अंतिम ग्रुप मैच में आराम दिए जाने के बाद वह प्लेइंग इलेवन में लौटे और पावरप्ले में असरदार प्रदर्शन करने की उम्मीद थी. भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का बचाव किया, 

रविवार को एशिया कप के सुपर-4 में पाकिस्तान पर छह विकेट की जीत के दौरान टीम के लिए उम्मीदों के सितारे बनने के बजाय बुमराह निराशा का केंद्र रहे. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बुमराह के खराब प्रदर्शन को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया और पोस्ट-मैच सेरेमनी में कहा, “कोई बात नहीं, वह रोबोट नहीं है. कभी-कभी बुरा दिन भी आता है. आज हमें दुबे ने मुश्किल हालात से बाहर निकाला.” (Suryakumar Yadav defends Jasprit Bumrah)

बुमराह का दिन रहा खराब

भारतीय टीम रणनीति साफ थी, पावरप्ले में तीन ओवर और डेथ ओवर्स के लिए आखिरी ओवर बचाकर रखना. लेकिन पहले ही ओवर में फखर जमान ने लगातार दो चौके जड़ दिए. बुमराह अपनी घातक यॉर्कर नहीं जमा पाए और नो-बॉल्स भी फेंकीं, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं. अपने हुनर को झोंकने के बावजूद वह छाया मात्र साबित हुए और 4 ओवर में 45 रन लुटाकर बिना विकेट के लौटे. उनके पूरे स्पेल में एक ही विकेट लेने का मौका बना, लेकिन उपकप्तान शुभमन गिल ने कैच छोड़ दिया, जिसने उनकी रात को और भी निराशाजनक बना दिया.

भारत पाकिस्तान मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह. फोटो- pti.

दुबे ने पूरी की सारी कमी

हालांकि बुमराह के नाकाम रहने के बाद शिवम दुबे ने अहम विकेट निकालकर मैच का रुख पलट दिया. अपनी धीमी रफ्तार और मिक्स्ड सीम वाली गेंदों से उन्होंने सेट बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (58) और सैम अयूब (21) को आउट किया, जो मुकाबले का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. दुबे ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट झटके और पाकिस्तान की गति धीमी कर दी. हालांकि फहीम अशरफ के अंत में तेज अर्धआक्रामक खेल से पाकिस्तान 171/5 तक पहुंच गया, जो भारत के खिलाफ टी20I में उनका पहला पारी का सबसे बड़ा स्कोर था.

शर्मा और गिल ने किया पाकिस्तान को तबाह

इसके जवाब में अभिषेक शर्मा (74) और शुभमन गिल (47) ने शानदार ओपनिंग साझेदारी कर भारत की जीत की नींव रखी. इसके बाद संजू सैमसन और वर्मा ने इसके बाद मोर्चा संभाला. सैमसन ने फहीम जबकि वर्मा ने शाहीन पर चौका जड़ा. भारत को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 32 रन की दरकार थी. अबरार के 16वें ओवर में सिर्फ पांच रन बने जबकि अगले ओवर में राऊफ ने सैमसन को बोल्ड कर दिया. फिर हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए और आते ही उन्होंने रऊफ को चौका जड़ दिया. 

भारत को अंतिम तीन ओवर में 19 रन की जरूरत थी. यहां पर तिलक वर्मा ने फहीम पर छक्के के बाद और शाहीन की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ भारत की जीत सुनिश्चित की. टीम इंडिया ने 18.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ सुपर 4 में टॉप स्पॉट कब्जा लिया है. अब टीम इंडिया का अगला मैच 24 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ होगा, वहीं पाकिस्तान कल, 23 सितंबर को श्रीलंका से भिड़ेगा. 

ये भी पढ़ें:-

हमें अभी भी एक… भारत से मिली हार के बाद सलमान अली आगा के बहाने, इस बेजान पर फोड़ा ठीकरा

अब ये सवाल पूछना बंद करो… पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद किस बात पर गरजे कैप्टन सूर्या

IND vs PAK: हार्दिक पांड्या ने युजवेंद्र चहल को छोड़ा पीछे, पाकिस्तान के खिलाफ हासिल की यह उपलब्धि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >