Asia Cup 2025: कौन सा बैट्समैन-बॉलर रन और विकेट में रहेगा टॉपर, दिनेश कार्तिक ने की भविष्यवाणी, इसको बताया सरप्राइज प्लेयर

Asia Cup 2025 Dinesh Karthik Predictions: दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड दौरे की सबसे सटीक भविष्यवाणी की थी, जहां उन्होंने इसके 2-2 से बराबरी की घोषणा की थी. अब उन्होंने एशिया कप 2025 के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज और गेंदबाज की भविष्यवाणी की है.

Asia Cup 2025 Dinesh Karthik Predictions: एशिया कप 2025 के शुरू होने में अब कुछ घंटे का ही समय बचा है. इस बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा. भारत की मेजबानी में यूएई में हो रहे इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में 8 टीमें भाग लेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. एशिया की टॉप 8 टीमों के बीच घमासान शुरू हो, इससे पहले भविष्यवाणियों का दौर शुरू हो गया. क्रिकेट विशेषज्ञ अपनी फेवरेट टीम, फाइनल के दावेदार और बेस्ट परफॉर्मर की प्रिडिक्शंस कर रहे हैं. इसी क्रम में भारत के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने एशिया कप 2025 के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज और गेंदबाज की भविष्यवाणी की है. 

दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड दौरे की सबसे सटीक भविष्यवाणी की थी, जहां उन्होंने इसके 2-2 से बराबरी की घोषणा की थी. अब उन्होंने कहा कि भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होंगे. वहीं गेंदबाजी विभाग में कार्तिक ने क्रिकबज से बात करते हुए अनुभवी लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को एशिया कप का सबसे सफल गेंदबाज चुना.

कार्तिक का मानना है कि इंग्लैंड दौरे पर रिकॉर्डतोड टेस्ट सीरीज खेलने के बाद गिल शानदार फॉर्म में हैं, जहां वे दोनों टीमों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. गिल ने लगभग एक साल बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी की है. उन्होंने आखिरी बार जुलाई 2024 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच खेला था. शुभमन ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए 50 की औसत से 650 रन बनाए थे. वहीं वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) अपनी मिस्ट्री बॉलिंग से सबको चकमा देने में कामयाब रहे हैं. उन्होंने यूएई में ही संपन्न हुए चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को चैंपियन बनाने में बड़ा योगदान दिया था.

पिछले साल 2024 में टी20 विश्व कप जीतने के बाद से भारत का दबदबा बरकरार है. टीम ने लगातार पांच द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीती हैं और 20 में से 17 मुकाबलों में जीत हासिल की है. कार्तिक ने बिना झिझक भारत को एशिया कप का चैंपियन बताया. इसके साथ ही दिनेश कार्तिक ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) को एशिया कप का सरप्राइज खिलाड़ी करार दिया, जिन पर सबकी नजरें होंगी.


भारतीय टीम का एशिया कप 2025 शेड्यूल

एशिया कप टूर्नामेंट का आगाज 9 सितंबर को अबू धाबी में अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच मैच से होगा. वहीं भारत अपना पहला मुकाबला मेजबान यूएई के खिलाफ अगले दिन 10 सितंबर को दुबई में खेलेगा. पिछली बार की चैंपियन भारतीय टीम ने शुक्रवार को दुबई स्थित आईसीसी अकादमी में जोरदार अभ्यास किया और एशिया कप की तैयारियों को अंतिम रूप दिया. भारत का इस टूर्नामेंट में सबसे जोरदार मुकाबला 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा, वहीं लीग स्टेज का आखिरी मैच ग्रुप की चौथी टीम ओमान के खिलाफ 19 सितंबर को होगा. 20 तारीख से सुपर फोर के मैच होंगे और 28 तारीख को 17वें एशिया कप का फाइनल खेला जाएगा. 

ये भी पढ़ें:-

ODI में रनों के हिसाब से पांच सबसे बड़ी जीत, इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर रचा इतिहास

पाकिस्तानी ने अफगानिस्तान को रौंदकर जीती ट्राई सीरीज, इस गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास

US Open 2025: कार्लोस अल्काराज ने यानिक सिनर को हराकर जीता खिताब, फाइनल में डोनाल्ड ट्रंप ने भी लगाया तड़का

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >