‘भारत के खिलाफ…’, आंद्रे रसेल ने जख्म पर छिड़का नमक, इस पारी को बताया करियर का बेस्ट मोमेंट

Andre Russell reveals his best moment of Cricket Career: आंद्रे रसेल ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर को विराम देने की घोषणा की है. वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 और 22 जुलाई को अपने दो आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। अब अपने करियर के आखिरी लम्हों में उन्होंने अपने बेस्ट मोमेंट को साझा किया है. उन्होंने भारत के खिलाफ अपनी मैच जिताऊ पारी को करियर का सबसे खास लम्हा बताया है. रसेल ने कहा कि उस दबाव भरे मुकाबले में टीम को जीत दिलाना उनके लिए सबसे गर्व का क्षण था.

Andre Russell reveals his best moment of Cricket Career: आंद्रे रसेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 और 22 जुलाई को दो टी20 मैचों के बाद अपने इंटरनेशनल करियर को विराम देने की घोषणी की है. अब जब विस्फोटक ऑलराउंडर अपने करियर के आखिरी लम्हों में है, तब वे अपने क्रिकेट करियर के सबसे खास पल को याद कर रहे हैं. उन्होंने 2016 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ उनकी मैच जिताऊ पारी को पारी अपना बेस्ट मोमेंट ऑफ लाइफ बताया है. यह एक ऐसा रोमांचक मुकाबला था जिसने भारतीय दर्शकों को चौंका दिया और वेस्टइंडीज को 2016 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा दिया. यह शानदार पारी रसेल के लिए अब तक का सबसे गर्व का क्षण है. उन्होंने दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई. 

इस हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 193 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था. जब आंद्रे रसेल नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे, तब टीम को जीत के लिए 41 गेंदों में 77 रन की जरूरत थी. पूरा स्टेडियम भारत का समर्थन कर रहा था, लेकिन रसेल ने मैच की तस्वीर ही बदल दी. अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के अंदाज में रसेल ने सिर्फ 20 गेंदों में 43 रन बनाए और वेस्टइंडीज को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया. उन्होंने विराट कोहली की गेंद पर चौका लगाकर मैच खत्म किया और टीम को दो गेंद शेष रहते जीत दिला दी.

आंद्रे रसेल के करियर की सबसे पसंदीदा और गर्व भरी याद

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) को दिए इंटरव्यू में रसेल ने कहा, “बिल्कुल, मेरा सबसे बेहतरीन पल 2016 वर्ल्ड कप था, भारत के खिलाफ वह सेमीफाइनल मैच जहां मैंने टीम को जीत दिलाई, लेंडल सिमंस के साथ मिलकर, और जाहिर तौर पर बाकी बल्लेबाजों की शानदार शुरुआत से.” ऑलराउंडर ने आगे कहा, “भारत में, भीड़ पूरी तरह भारत के समर्थन में थी, ऊपर से 190 से ज्यादा का लक्ष्य. यह पहले से ही काफी दबाव था, लेकिन पिच बहुत अच्छी थी. ड्रेसिंग रूम में जो आत्मविश्वास था और जो बल्लेबाज बचे थे, उससे मुझे खुलकर खेलने की आजादी और भरोसा मिला.”

रसेल ने दो वर्ल्ड कप जीतने की भावना को भी साझा किया

कोलकाता में हुए फाइनल में भी वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया. रसेल दोनों खिताबी अभियानों का अहम हिस्सा रहे और दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनने की खुशी ने उन्हें भावुक कर दिया. उन्होंने कहा, “दो वर्ल्ड कप जीतना- ये बिल्कुल अलग भावनाएं हैं. आप सोते हैं, दो घंटे बाद उठते हैं लेकिन आप तरोताजा महसूस करते हैं, क्योंकि आप इंटरनेट पर देखना चाहते हैं कि क्या चल रहा है सारी यादें, सारी शुभकामनाएं और अच्छे कमेंट्स.”

जहां से शुरू हुआ, वहीं खत्म होगी रसेल की इंटरनेशनल जर्नी

रसेल ने घोषणा की है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घरेलू मैदान सबीना पार्क (जमैका) में होने वाले पहले दो टी20 मैचों के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे. अपने विदाई मैच को लेकर रसेल ने कहा कि यह उनके लिए बेहद खास है कि वह वहीं अपना सफर खत्म कर रहे हैं, जहां से उन्होंने शुरुआत की थी. शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता कि इसका क्या मतलब है. वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करना उनके जीवन की सबसे गौरवपूर्ण उपलब्धियों में से एक रहा है. 

बचपन में सबीना पार्क में खेलने का सपना देखने से लेकर वेस्टइंडीज के सबसे ताकतवर खिलाड़ियों में से एक बनने तक, रसेल ने कहा कि उन्होंने जब भी मैरून जर्सी पहनी, पूरी शिद्दत से खेले.अपने विदाई संदेश में रसेल ने कहा, “मुझे लगता है कि यह बिल्कुल परफेक्ट मैदान है और एक बेहतरीन टीम (ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ परफेक्ट सीरीज भी. जिसके साथ मैं अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह रहा हूं.”

टीम इंडिया को लगा झटका, चौथे टेस्ट से पहले चोटिल हुआ पेसर, इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

BCCI के बाद पाकिस्तान को वेस्टइंडीज क्रिकेट ने भी दिया झटका, ठुकराया प्रस्ताव और कहा- जैसा तय था…

सुरेश रैना की लिस्ट में धोनी और विराट नहीं, मिस्टर IPL ने वर्ल्ड प्लेइंग XI में इस पाकिस्तानी को शामिल कर चौंकाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >