आकाश दीप ने पूरा किया सपना, चमचमाती कार के बने मालिक तो परिवार के लिए कही ये बात

Akash Deep Buys Dream Car : इंग्लैंड में 1-2 से पिछड़ने के बाद भारत ने सीरीज 2-2 से बराबर की, जिसमें आकाश दीप ने गेंद और बल्ले दोनों से दम दिखाया. अब घर लौटकर उन्होंने अपने फैंस को नई कार खरीदने की खुशखबरी दी है. परिवार के साथ आकाश दीप काफी खुश नजर आ रहे हैं.

Akash Deep Buys Dream Car : इंग्लैंड दौरे पर भारत ने शानदार खेल दिखाया. सीरीज में तीसरे मैच में ही 1-2 से पिछड़ने के बाद भारत ने पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त की. इन पांच मैचों के दौरान भारत के गेंदबाजों ने कमाल की हिम्मत दिखाई, इसमें आकाश दीप तो सोने पर सुहागा रहे. उन्होंने गेंद के साथ ही बल्ले से भी करिश्मा दिखाया. अब घर लौटने के बाद आकाश दीप ने एक और खुशखबरी दी है.  

भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने अपने करियर का खास पल मनाते हुए एक नई कार खरीदी. शोरूम से परिवार के साथ ली गई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं. आकाश दीप के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था. मैदान पर शानदार प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले आकाश दीप मैदान के बाहर भी अपनी सफलता का आनंद ले रहे हैं. उन्होंने इंग्लैंड दौरे के दौरान भारत के लिए अहम भूमिका निभाई थी. इस खुशी में परिवार को शामिल करने का उनका यह कदम इस बात को दर्शाता है कि उन्हें अपनों से कितना सहयोग और प्रेरणा मिलती है 

आकाश ने सोशल मीडिया पर कार डिलीवरी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “सपना पूरा हुआ. चाबी मिल गई. अपनों के साथ.” आपको बता दें कि आकाश दीप कोरोना काल में ही अपने पिता और भाई को खो दिया. उनकी बहन भी कैंसर से जूझ रही हैं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और क्रिकेट को अपना सर्वस्व निछावर करते हुए इस मुकाम को हासिल किया है. 

इंग्लैंड दौरे पर छाए आकाश दीप

यह जश्न इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले गए अंतिम टेस्ट में नाइटवॉचमैन के रूप में उनके शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के ठीक बाद आया, जहां उन्होंने भारत की सीरीज बराबरी दिलाने वाली जीत में अहम भूमिका निभाई. टेस्ट मैच के दूसरे दिन के आखिर में उन्हें नाइटवॉचमैन के रूप में नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया. तीसरे दिन उन्होंने 94 गेंदों में 66 रनों की जुझारू पारी खेली, उन्होंने ओपनर यशस्वी जायसवाल के साथ 107 रनों की अहम साझेदारी की, जिससे इंग्लैंड के गेंदबाजों को काफी मुश्किलें हुईं और भारत की पारी को मजबूती मिली. उनकी पारी की बदौलत भारत ने 396 का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया. 

आकाश दीप ने बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भी शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने पहली पारी में चार विकेट, तो दूसरी इनिंग में 6 विकेट के साथ एक मैच में 10 विकेट का आंकड़ा छुआ था. आकाश दीप ने अपने करियर में 0 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 28 विकेट लिए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में अपनी पारी के बारे में आकाश ने कहा, “जब मैं पिछली रात सोया, तो मेरे दिमाग में यही था कि मैं आउट नहीं होना चाहता. अगर गेंद मुझे आउट भी करे तो भी मैं आउट नहीं होना चाहता. अगर गेंद शरीर पर लगे तो भी मैं खेलना चाहता हूं.” भारत ने अंततः पांचवें टेस्ट में 6 रन से जीत दर्ज की और पांच मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म की.

ये भी पढ़ें:-

युजवेंद्र चहल हुए फेल जमकर लुटाए रन, 22 चौके-छक्के जड़ पाकिस्तानी बल्लेबाज ने की बंपर कुटाई

‘मैं अपना ट्रेड खुद ही करूंगा’, CSK छोड़ने की चर्चा के बीच अश्विन का बयान वायरल

4 की थी जरूरत, छक्का मारकर जीता आयरलैंड, पाकिस्तान को लगातार दूसरा मैच हराकर जीती सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >