क्या पाकिस्तान से हारने वाला है भारत?ऑस्ट्रेलिया पर भविष्यवाणी हुई एकदम सच

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 जारी है. इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले मैच की भविष्यवाणी की गई है. इस वीडियो की चर्चा इसलिए और तेज हो गई है क्योंकि इसमें ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच हुए मुकाबले की भी भविष्यवाणी की गई थी. जिसका अनुमान सही साबित हुआ है. अब क्यास लगाए जा रहे हैं कि क्या भारत-पाक मैच का रिजल्ट भी सही साबित होगा.

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच होने वाले महामुकाबले से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. इस वीडियों में टी20 वर्ल्ड कप के कुछ मैचों को लेकर भविष्यवाणी की गई है. जिसमें से ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे (AUS vs ZIM) के बीच हुए मुकाबले का भी जिक्र है. वहीं इस वीडियो में भारत बनाम पाकिस्तान मैच का भी रिजल्ट बताया गया है. आईए आपको बताते है क्या है इस वीडियो में.

तीन बड़े मैचों की भविष्यवाणी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को @whats_heonabout_pod नाम के पेज से शेयर किया गया है. इस वीडियों में एक इंसान टी20 वर्ल्ड कप में होने वाले तीन बड़े अपसेट की बात कर रहा है. जिसमें वह वेस्टइंडीज और नेपाल के मैच की बात करता है पहले. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के मुकाबले का जिक्र किया है.

अंत में भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले की बात की है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 50 लाख व्यूज है, जिसपर एक लाख 23 हजार से ज्यादा लाइक और 5 हजार से ज्यादा कमेंट भी आ चुके हैं.

ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे मैच की सही भविष्यवाणी

इस वीडियो में बताया गया था कि ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला मुकाबला इस टूर्नामेंट का दूसरा सबसे बड़ा अपसेट होगा. बता दे कि 13 फरवरी को दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला गया. इस वीडियो की गई भविष्यवाणी का रिजल्ट बिल्कूल सही साबित हुआ और जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर सभी को चौंका दिया. 

इस वीडियों में वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच 15 फरवरी को होने वाले मैच का जिक्र किया गया है. जिसमें नेपाल की जीत की बात कही गई है. इसके अलावा भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले को लेकर भी बड़ी भविष्यवाणाी की है. 

भारत-पाक मैच की भविष्यवाणी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले महामुकाबले पर चर्चा की गई है. इस वीडियो में कहा गया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा अपसेट भारत-पाक मैच में देखने को मिलेगा. वीडियो में ऐसा कहा जा रहा है कि भारत इस मैच को पाकिस्तान से हार जाएगा और यह टूर्नामेंट का सबसे बड़ा अपसेट भी रहेगा.

भारत-पाक मैच का रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की बात की जाए तो दोनों टीम के बीच अबतक 16 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से 13 मैच में टीम इंडिया को जीत हासिल हुई है. वहीं तीन बार पाकिस्तान टीम को भी जीत का स्वाद चखने को मिला है.

अब आपको क्या लगाता है कि इस वीडियो की भविष्यवाणी भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले में सही होगी या नही. कमेंट करके अपनी राय बताए.

ये भी पढ़ें-

ओमान ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला, प्लेइंग XI में हुए बदलाव

कोलंबो में टीम इंडिया का जोरदार स्वागत, गर्लफ्रेंड संग हार्दिक का वीडियो वायरल

ज्यादा बोला तो धज्जियां उड़ा दूंगा, IND-PAK मैच से पहले हरभजन सिंह ने इस खिलाड़ी को लताड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >