खास वीडियो जारी कर अफगानिस्तान ने किया एशिया कप स्क्वॉड का ऐलान, दुनिया भी हुई हैरान, देखें

Afghanistan Asia Cup 2025 Squad: अफगानिस्तान ने एशिया कप 2025 के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित की, जिसकी अगुवाई राशिद खान करेंगे. तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक की वापसी से गेंदबाजी मजबूत हुई है. फजलहक फारूकी, नूर अहमद और शराफुद्दीन अशरफ जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं. टीम घोषणा पर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खास वीडियो जारी किया.

Afghanistan Asia Cup 2025 Squad: अफगानिस्तान ने रविवार को एशिया कप 2025 के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया. इस टीम की अगुवाई राशिद खान करेंगे. उनके अनुभव और नेतृत्व से टीम को महाद्वीपीय स्तर पर प्रभाव डालने की उम्मीद है. टीम में तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक की वापसी हुई है, जिन्होंने आखिरी बार दिसंबर 2024 में अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था. उनकी वापसी से गेंदबाजी आक्रमण में रफ्तार और गहराई जुड़ गई है, जिसमें पहले से ही फजलहक फारूकी, नूर अहमद और शराफुद्दीन अशरफ जैसे गेंदबाज मौजूद हैं. लेकिन इससे खास इस स्क्वॉड का ऐलान रहा, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खास वीडियो जारी कर दुनिया को भी संदेश देने की कोशिश की है.

पिछले कुछ वर्षों में अफगानिस्तान ने अनुभव और युवाओं का मिश्रण बनाकर एक प्रतिस्पर्धी टी20 टीम तैयार की है. राशिद खान की कप्तानी को अहम माना जा रहा है. वे दुनिया के बेहतरीन लेग स्पिनरों में से एक हैं और अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से मैच पलटने का दम रखते हैं. राशिद के साथ अनुभवी खिलाड़ियों और युवाओं का संतुलन होगा. मिडल-ऑर्डर में मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, करीम जनत और मुजीब उर रहमान जैसी मजबूती है, जबकि टॉप-ऑर्डर में रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान और दरविश रसूली पारी को सँभालेंगे.

क्या खास है वीडियो में

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम को बेहद शानदार अंदाज में प्रस्तुत किया है. टीम की घोषणा करने के लिए उसने अपने देश की प्रमुख बिल्डिंग्स को चुना है, जिसमें टीम के सभी खिलाड़ियों को सिनेमाई अंदाज में इंट्रोड्यूस किया है. क्रिकेट ही ऐसा खेल है, जिसमें अफगानिस्तान लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. ट्विटर/एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में अफगानिस्तान की प्रमुख बिल्डिंग्स और उसकी खूबसूरती को दिखाती हुई तमाम जगहों को प्रदर्शित किया गया है.

अफगानिस्तान इस वीडियो के माध्यम से न केवल अपनी टीम की घोषणा कर रहा है, बल्कि देश में आई शांति और प्रगति को भी दिखाना चाह रहा है. सड़कों पर सरपट दौड़ रहीं गाड़ियां, काम पर जाते लोग, वीडियो में दिया गया ‘म्यूजिक’ सबकुछ एक अलग ही प्रभाव पैदा कर रहा है. अफगानिस्तान में 15 अगस्त 2021 को तालिबान का शासन लौटा है, इसके बाद से हिंसा की घटनाओं में कमी आई है और क्रिकेट इसमें सबसे बड़ा सहायक बनता दिख रहा है. देखें वीडियो-

टूर्नामेंट की शुरुआत करेगा अफगानिस्तान

एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक अबू धाबी और दुबई में खेला जाएगा. एशिया कप 2025 की शुरुआत ही अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच होने वाले मैच से होगी. टूर्नामेंट का यह पहला मुकाबला शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसी मजबूत टीमों के साथ एशिया कप अफगानिस्तान के लिए बड़ी चुनौती होगा. टीम ग्रुप स्टेज में दमदार प्रदर्शन कर नॉकआउट में जगह बनाने का लक्ष्य रखेगी. यह टूर्नामेंट जहां उभरते खिलाड़ियों को चमकने का मंच देगा, वहीं राशिद और नबी जैसे दिग्गज अनुभव और रणनीति से टीम का नेतृत्व करेंगे.

अफगानिस्तान की टीम, एशिया कप 2025

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अतल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इसहाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फ़रीद मलिक, नवीन-उल-हक, फजलहक फारुकी.

रिजर्व: वफिउल्लाह ताराखील, नंगयाल खरोटे, अब्दुल्लाह अहमदजई.

ये भी पढ़ें:-

संजू सैमसन को ये क्या हुआ! शुभमन गिल टीम में आते ही किया प्रयोग और हुए धड़ाम, प्लेइंग XI में जगह मिलनी होगी मुश्किल

Asia Cup 2025: IND vs PAK मैच से पहले वसीम अकरम ने फैंस से लगाई गुहार, मैच के विजेता पर भी की भविष्यवाणी

‘गोल्डेन हार्ट वाले रोहित शर्मा’, ट्रैफिक में फंसी थी लैंबोर्गिनी, फिर हिटमैन ने किया कुछ ऐसा, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >