एशिया कप 2025 से पहले अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को धोया, इन खिलाड़ियों के बूते दी करारी मात

Pakistan vs Afghanistan T20I: एशिया कप से पहले अफगानिस्तान ने चेतावनी दी है, शारजाह में पाकिस्तान को 18 रन से हराकर ट्राई सीरीज में शानदार वापसी की. इब्राहिम जादरान और सादीकुल्लाह अटल की 113 रन की साझेदारी तथा राशिद, नूर और नबी की स्पिन तिकड़ी ने मैच पलटा.

Pakistan vs Afghanistan T20I: एशिया कप से पहले अफगानिस्तान ने सभी टीमों के लिए अलार्म बजा दिया है. उन्हें अब कोई भी टीम हल्के में लेने की कोशिश न करे. पाकिस्तान और यूएई के साथ ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान ने जबरदस्त वापसी की है. शारजाह में खेले गए रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 18 रन से हराकर सीरीज में धमाकेदार वापसी की. अपने देश में हालिया त्रासदी के बीच उतरी अफगान टीम ने गजब का जज्बा दिखाया. इब्राहिम जादरान और सादीकुल्लाह अटल की 113 रन की साझेदारी और फिर राशिद खान, नूर अहमद और मोहम्मद नबी की स्पिन तिकड़ी के जलवे पाकिस्तान पर भारी पड़ गए.

अफगानिस्तान की पारी: जादरान-अटल की शतकीय साझेदारी 

टॉस जीतकर गेंदबाजी करने उतरे पाकिस्तान ने चौथे ओवर तक रहमानुल्लाह गुरबाज (4) का विकेट झटक लिया. स्कोर 18/1 था और अफगान बल्लेबाज दबाव में दिख रहे थे. लेकिन इसके बाद सादीकुल्लाह अटल (64) और इब्राहिम जादरान (65) ने दूसरे विकेट के लिए 113 रन जोड़े. इस साझेदारी ने टीम को मजबूती दी और अफगानिस्तान का स्कोर 14वें ओवर तक 131 तक पहुँचा दिया. लेकिन अंतिम ओवरों में अफगानी बल्लेबाज बिखर गए और पूरी टीम 20 ओवर में 169/7 तक ही पहुंच पाई. पाकिस्तान के लिए सबसे सफल गेंदबाज फहीम अशरफ रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए और महत्वपूर्ण साझेदारी को तोड़ा. शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे गेंदबाज खाली हाथ रहे.

पाकिस्तान की पारी: तेज शुरुआत के बाद मध्यक्रम ढह गया 

170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान की शुरुआत निराशाजनक रही. फजलहक फारुकी ने पहले ही ओवर में सैम अयूब को शून्य पर चलता किया और फिर साहिबजादा फरहान (5) को आउट कर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया. हालांकि फखर जमान (23) और सलमान आगा (15) ने थोड़ी उम्मीद जगाई, लेकिन आठवें ओवर से अफगान स्पिनरों ने खेल पूरी तरह पलट दिया. मोहम्मद नबी ने फखर को आउट किया, राशिद खान ने रनआउट में अहम योगदान दिया और फिर नूर अहमद ने पहली ही गेंद पर हसन नवाज को पवेलियन भेजा. पाकिस्तान का स्कोर 62/2 से 82/6 पर पहुँच गया. इसके बाद कोई बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सका.

हारिस रऊफ की झलक, लेकिन जीत अफगानिस्तान की 

अंत में हारिस रऊफ ने 16 गेंदों पर नाबाद 34 रन की पारी खेलकर स्कोर को 150 तक पहुँचाया. लेकिन यह अफगान स्पिनरों की सटीक गेंदबाजी के आगे नाकाफी साबित हुआ. पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 151/9 ही बना सकी और मुकाबला 18 रन से हार गई. फजलहक फारुकी, राशिद खान, मोहम्मद नबी और नूर अहमद को 2-2 विकेट मिले. यह पाकिस्तान की दो मैचों में जीत के बाद पहली हार है. वहीं अफगानिस्तान की इस सीरीज में दूसरी जीत है. 

ये भी पढ़ें:-

एडेन मारक्रम ने तोड़ा 9 साल पुराना क्रिस मॉरिस का रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ मचाया धमाल

Watch: ऐसे कौन चिढ़ाता है भाई, गुस्से में बल्ला लेकर छोटे बच्चे के पीछे दौड़ा बल्लेबाज, Video वायरल

Asia Cup में गिल लगाएंगे ताबड़तोड़ चौके-छक्के, इरफान पठान ने की भविष्यवाणी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >