विराट कोहली ने प्रशंसकों को कहा ‘थैंक्स’

नयी दिल्ली : भारत के नंबर एक बल्लेबाज विराट कोहली ने ट्विटर के जरिये अपने सभी प्रशंसकों का धन्यवाद दिया जिन्होंने आईसीसी विश्व टी20 में टीम के अभियान के दौरान उसका समर्थन किया. भारतीय टीम सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गयी. कोहली ने ट्वीट किया, ‘‘यादगार टूर्नामेंट के […]

नयी दिल्ली : भारत के नंबर एक बल्लेबाज विराट कोहली ने ट्विटर के जरिये अपने सभी प्रशंसकों का धन्यवाद दिया जिन्होंने आईसीसी विश्व टी20 में टीम के अभियान के दौरान उसका समर्थन किया. भारतीय टीम सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गयी.

कोहली ने ट्वीट किया, ‘‘यादगार टूर्नामेंट के लिए धन्यवाद। हमारा समर्थन करने और हौसलाअफजाई करने के लिए सभी को धन्यवाद.’ कोहली टूर्नामेंट में भारत की ओर बल्लेबाजी में दमदार प्रदर्शन करने वाले एकमात्र खिताड़े रहे. उन्होंने टूर्नामेंट में पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन नाबाद अर्धशतकों की बदौलत 273 रन बनाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >