कोहली को लेकर जंग, अमिताभ बोले, जड़ से उखाड़ देंगे Root ko ..!!!, फ्लिंटफ ने पूछा कौन है अमिताभ बच्‍चन ?

मुंबई : ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार पारी के दम पर विराट कोहली ने टीम इंडिया को टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया. कोहली की इस अदभुत पारी को पूरे देश में सराहा गया और चारों ओर कोहली की जय-जयकार होने लगी. सोशल मीडिया में भी कोहली ही छाए रहे. क्रिकेटरों से लेकर बॉलीवुड कलाकारों […]

मुंबई : ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार पारी के दम पर विराट कोहली ने टीम इंडिया को टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया. कोहली की इस अदभुत पारी को पूरे देश में सराहा गया और चारों ओर कोहली की जय-जयकार होने लगी. सोशल मीडिया में भी कोहली ही छाए रहे.

क्रिकेटरों से लेकर बॉलीवुड कलाकारों ने भी कोहली की तारीफ की. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन तो खेल से काफी लगाव रखते हैं, उन्‍होंने भी कोहली की तारीफ की और उन्‍हें जीनियस खिलाड़ी बताया. इस दौरान इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान एंड्रयू फ्लिंटफ ने भी कोहली की तारीफ की और कहा, कोहली इसी तरह से खेलते रहे तो एक दिन वो जो रूट के बराबरी में पहुंच जाएंगे.

फ्लिंटफ की यह टिप्‍पणी अमिताभ को नागवारा गुजरी. उन्‍होंने तपाक से फ्लिंटफ को जवाब दिया और लिखा, कौन है रूट, जड़ से उखाड़ देंगे रूट को. अमिताभ के ट्वीट के जवाब में फ्लिंटफ ने लिखा, माफ करें कौन हैं अमिताभ बच्‍चन.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >