पाकिस्‍तान फिर से भारत के खिलाफ खेलने का इच्छुक : मलिक

कराची : पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक ने कहा कि वह और उनकी टीम के साथी बांग्लादेश में चल रहे एशिया कप के फाइनल में भारत के खिलाफ फिर से मैच खेलना चाहते हैं. मलिक ने मीरपुर में पाकिस्तानी मीडिया से कहा कि टीम शनिवार को भारत के खिलाफ लीग मैच में इसलिए हारी […]

कराची : पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक ने कहा कि वह और उनकी टीम के साथी बांग्लादेश में चल रहे एशिया कप के फाइनल में भारत के खिलाफ फिर से मैच खेलना चाहते हैं.

मलिक ने मीरपुर में पाकिस्तानी मीडिया से कहा कि टीम शनिवार को भारत के खिलाफ लीग मैच में इसलिए हारी क्योंकि वह शेर ए बांग्ला स्टेडियम की परिस्थितियों से सामंजस्य नहीं बिठा पायी थी. उन्होंने कहा, ‘‘हम फिर से फाइनल में भारत के खिलाफ खेलना चाहते हैं और हम जानते हैं कि हम उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. यह केवल परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने से जुड़ा मसला है. ”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >