फेडरर और जोकोविच का मैच देखने पहुंचे विराट-युवी

मेलबर्न : टीम इंडिया के तूफानी बल्‍लेबाज विराट कोहली और लंबे समय के बाद टीम से जुड़े युवराज सिंह ने मेलबर्न में ऑस्‍ट्रेलियाई ओपन में रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच के बीच सेमिफाइनल मुकाबले को देखने के लिए मेलबर्न पार्क पहुंचे. इस दौरान दोनों ने जमकर मैच का आनंद उठाया. दोनों ने एक-साथ सेल्‍फी भी […]

मेलबर्न : टीम इंडिया के तूफानी बल्‍लेबाज विराट कोहली और लंबे समय के बाद टीम से जुड़े युवराज सिंह ने मेलबर्न में ऑस्‍ट्रेलियाई ओपन में रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच के बीच सेमिफाइनल मुकाबले को देखने के लिए मेलबर्न पार्क पहुंचे.

इस दौरान दोनों ने जमकर मैच का आनंद उठाया. दोनों ने एक-साथ सेल्‍फी भी ली. विराट कोहली ने अपनी और युवराज सिंह की सेल्‍फी वाली तस्‍वीर को इंस्‍टाग्राम में पोस्‍ट भी किया.
ज्ञात हो आज के मुकाबले में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने तीसरी वरीयता प्राप्त रोजर फेडरर को 6-1,6-2,3-6,6-3 से शिकस्त देकर ऑस्‍ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में पहुंच गये. जोकोविच छठी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं.वहीं विराट कोहली और युवराज सिंह कल ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 श्रृंखला का दूसरा मैच मेलबर्न में ही खेलने वाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >