आईपीटीएल-2 के ओपनिंग सेरेमनी में कुछ यूं मिले विराट कोहली और सानिया मिर्जा

नयी दिल्‍ली : टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा और विराट कोहली भारत के सबसे चर्चित खिलाडियों में हैं. लेकिन दोनों जब एक साथ किसी कार्यक्रम में शामिल हों तो फिर क्‍या कहना है. दोनों खिलाड़ी आईपीटीएल के ओपनिंग सेरेमनी में एक साथ नजर आये. अपने समर्थकों के बीच सानिया और विराट एक दूसरे का काफी गर्मजोशी […]

नयी दिल्‍ली : टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा और विराट कोहली भारत के सबसे चर्चित खिलाडियों में हैं. लेकिन दोनों जब एक साथ किसी कार्यक्रम में शामिल हों तो फिर क्‍या कहना है. दोनों खिलाड़ी आईपीटीएल के ओपनिंग सेरेमनी में एक साथ नजर आये.

अपने समर्थकों के बीच सानिया और विराट एक दूसरे का काफी गर्मजोशी से स्‍वागत किया. बताया जाता है कि विराट कोह‍ली, सानिया मिर्जा के काफी करीबी दोस्‍तों में से एक हैं. सानिया ने आईपीटीएल सीजन -2 में अपनी टीम को प्रमोट करने के लिए विराट कोहली को आमंत्रित किया था.

सानिया मिर्जा ने विराट कोहली को गले लगाकर कार्यक्रम में स्‍वागत किया. काफी देर तक दोनों खिलाड़ी एक साथ बैठे रहे और ओपनिंग सेरेमनी का लुत्‍फ उठाया. ज्ञात हो अभी आईपीटीएल सीजन दो का मुकाबला चल रहा है. जिसमें सानिया मिर्जा भी हिस्‍सा ली हैं. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका को अपनी धरती में 3-0 से रौंद कर श्रृंखला जीतकर विराट कोहली काफी जोश में हैं. कोहली की अगुआई में भारतीय टेस्‍ट टीम ने लगातार दो श्रृंखला जीती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >