अपने गृहनगर रांची पहुंचकर खुश हैं महेंद्र सिंह धौनी, कल होगा रॉयल चैलेंजर्स से मुकाबला

रांची : कल रांची के जेएससीए स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग का महा मुकाबला होगा, इस मुकाबले में रांची के हीरो महेंद्र सिंह धौनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स और विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के बीच मैच खेला जायेगा. इस मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कल बुधवार को ही […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 21, 2015 12:21 PM

रांची : कल रांची के जेएससीए स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग का महा मुकाबला होगा, इस मुकाबले में रांची के हीरो महेंद्र सिंह धौनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स और विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के बीच मैच खेला जायेगा. इस मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कल बुधवार को ही रांची पहुंच गयी, जबकि आरसीबी की टीम आज पहुंचेगी. कल जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रांची पहुंची, तो टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपनी पत्नी साक्षी धौनी और बेटी जिबा के साथ बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरे. जब धौनी रांची की धरती पर पहुंचे, तो उनके चेहरे पर मुस्कान थी और उन्होंने अपने गृहनगर के लोगों का अभिवादन भी किया.

अपने गृहनगर रांची पहुंचकर खुश हैं महेंद्र सिंह धौनी, कल होगा रॉयल चैलेंजर्स से मुकाबला 2



पहले क्वालीफायर में जब चेन्नई की टीम मुंबई इंडियंस के हाथों पराजित हो गयी थी और यह तय हुआ था कि अब चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा क्वालीफायर रांची में खेलना होगा, तो महेंद्र सिंह धौनी ने यह बयान दिया था कि उन्हें खुशी है कि वे अपने गृहनगर रांची में मैच खेलेंगे. रांची में उन्हें खेलता हुआ देखकर उनके माता-पिता बहुत खुश होंगे. धौनी का यह बयान दर्शाता है कि उन्हें अपने शहर से कितना गहरा लगाव है.

जगजाहिर है रांची से महेंद्र सिंह धौनी का लगाव
महेंद्र सिंह धौनी को अपने गृहनगर रांची से विशेष लगाव है. वे हमेशा ही रांची की प्रशंसा करते हैं. कैरियर के शुरुआती दिनों में धौनी केस्टाइलिश लुक को लेकर उनसे कई बार यह पूछा गया था कि वे रांची जैसे छोटे से शहर हैं, फिर इतना स्टाइलिश लुक कैसे? उस वक्त भी धौनी ने अपने जवाबों से सबका मुंब बंद कर दिया था. धौनी की पूरी शिक्षा रांची के जवाहर विद्या मंदिर से हुई है और उन्होंने अपने सपनों का घर भी रांची में ही बनाया है.