द्रविड़ के जाने के बाद संजू सैमसन रॉयल्स के साथ बने रहेंगे? इन 3 विकल्पों में से दोनों को लेना होगा फैसला

3 options for Sanju Samson and Rajasthan Royals after Rahul Dravid exit: राहुल द्रविड़ के राजस्थान रॉयल्स से इस्तीफे के बाद एक बार फिर संजू सैमसन का भविष्य सुर्खियों में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों में मतभेद थे, जिसके चलते सैमसन ने ट्रेड की मांग की थी. अब सवाल है कि क्या द्रविड़ का जाना सैमसन को रॉयल्स में रोकेगा या उनके लिए नए विकल्प खुलेंगे?

3 options for Sanju Samson and Rajasthan Royals after Rahul Dravid exit: राजस्थान रॉयल्स का खेमा आईपीएल 2025 के बाद से ही गर्म लग रहा था. उनके कप्तान संजू सैमसन के टीम छोड़ने की चर्चाएं चल ही रही थीं कि राहुल द्रविड़ के इस्तीफे की खबरें आ गईं. राहुल द्रविड़ का राजस्थान रॉयल्स (RR) से कोच पद से जाना कई लोगों के लिए चौंकाने वाला है. लेकिन क्या वाकई ऐसा है? इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के दौरान ही यह रिपोर्ट आई थी कि द्रविड़ और संजू सैमसन एक ही पन्ने पर नहीं थे, लेकिन उस समय टीम के हेड कोच ने इस बात को खारिज कर दिया था. लेकिन क्या यही मतभेद वह वजह थे, जिसकी वजह से सैमसन ने ट्रेड की मांग की थी? अगर हाँ, तो क्या द्रविड़ का जाना इस बात का संकेत है कि सैमसन अब RR में बने रहेंगे? द्रविड़ के जाने के बाद सैमसन का भविष्य क्या होगा?

इसका जवाब आसान नहीं है. RR के कप्तान और कोच के बीच चाहे जो भी मुद्दे रहे हों, सैमसन के पास अकेले निर्णय लेने की ताकत नहीं है. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, विकेटकीपर-बल्लेबाज और कप्तान ने फ्रेंचाइजी के साथ ऐसा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है जो उन्हें कम से कम IPL 2027 तक टीम के लिए खेलने के लिए रोककर रखता है. इसका मतलब यह है कि IPL 2026 सीजन में द्रविड़ की मौजूदगी या गैर-मौजूदगी अप्रासंगिक थी. सैमसन इसका फैसला नहीं कर सकते थे. अब यह पूरी तरह RR पर निर्भर है कि वे आगे क्या करते हैं. उसी रिपोर्ट के अनुसार अब सैमसन के पास तीन विकल्प हैं.

केस- 1 उन्हें किसी अन्य फ्रेंचाइजी में ट्रेड कर दिया जाए

सैमसन ने राजस्थान से ट्रेड की मांग की थी. लेकिन यह पूरी तरह फ्रेंचाइजी पर निर्भर है. वे देखेंगे कि क्या किसी स्थिति में उन्हें इससे फायदा मिल सकता है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ उनके ट्रेड की बातें चल रही थी. हालांकि, रिपोर्ट्स इसके विपरीत इशारा करती हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) भी इसमें दिलचस्पी ले सकती, क्योंकि उनके पास न तो स्थायी विकेटकीपर है और न ही स्थायी कप्तान. वैसे भी वे अगले सीजन के लिए पूरी तरह से अपनी टीम और स्टाफ बदलने के लिए जुटे हैं.

केस- 2 उन्हें नीलामी पूल में रिलीज कर दिया जाए

दूसरा विकल्प यह है कि राजस्थान सैमसन को IPL 2026 की नीलामी से पहले रिलीज कर दे. चूँकि यह मिनी ऑक्शन होगा, इसलिए विकल्प बहुत कम होंगे. अगर रॉयल्स किसी और, जैसे रियान पराग, को कप्तानी सौंप दे, तो शायद वे कैमरन ग्रीन जैसे किसी टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज को विकल्प के तौर पर ढूंढ लें. वैसे भी आकाश चोपड़ा ने उन्हें अगले सीजन का सबसे महंगा प्लेयर घोषित कर दिया है. 

केस- 3 मन मसोसकर रॉयल्स के साथ बने रहें

आखिरी विकल्प दोनों के लिए अच्छा नहीं है. सैमसन अगले दो सीजन तक राजस्थान से जुड़े रहने के लिए बाध्य हैं. फ्रेंचाइजी चाहे तो उन्हें रिटेन कर सकती है. सैमसन इससे नाखुश रहेंगे, लेकिन उन्हें ट्रेड करने, रिलीज करने या टीम के साथ जोड़े रहने का पूरा अधिकार फ्रैंचाइजी के पास है.

ये भी पढ़ें:-

एलेक्स हेल्स ने 24 घंटे में तोड़ दिया पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड, खतरे में पड़ा गेल का T20 का ताज

Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच बहिष्कार करो और फिर ये करो, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI को दी सलाह

झारखंड के इस खिलाड़ी ने बराबर किया विश्व रिकॉर्ड, बड़े-बड़े धुरंधर इंडियन भी इस कीर्तिमान को तरसे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >