136 साल पुराना रिकॉर्ड टूटेगा, जैकब बेथेल बनेंगे इतिहास पुरुष, आयरलैंड के खिलाफ गढ़ेंगे कार्तिमान

21 Years Old Jacob Bethell to Captain England Cricket Team: इंग्लैंड ने अपने कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आयरलैंड दौरे से विश्राम दिया है. इनमें सीमित ओवरों की टीम के नियमित कप्तान हैरी ब्रुक भी शामिल हैं, जो सितंबर की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टी-20 मैचों में टीम की कमान संभालेंगे. ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ जैकब बेथेल इंग्लिश टीम की कमान संभालेंगे.

21 Years Old Jacob Bethell to Captain England Cricket Team: इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ अगले महीने डबलिन में होने वाली तीन टी20 मैच की श्रृंखला के लिए 21 वर्षीय ऑलराउंडर जैकब बेथेल (Jacob Bethell) को कप्तान नियुक्त किया है. 21 वर्षीय ऑलराउंडर इंग्लैंड के इतिहास में सभी फॉर्मेट्स में कप्तानी करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. इस तरह से वह इंग्लैंड के सबसे युवा पुरुष क्रिकेट कप्तान बनकर 136 वर्षों से कायम रिकॉर्ड तोड़ देंगे. इंग्लैंड के पिछले सबसे युवा कप्तान मोंटी बोडेन थे, जो 1889 में तब 23 वर्ष के थे, जब उन्होंने नियमित कप्तान ऑब्रे स्मिथ के बुखार से बीमार पड़ जाने के कारण दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैच में कप्तानी की थी.

इंग्लैंड ने अपने कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आयरलैंड दौरे से विश्राम दिया है. इनमें सीमित ओवरों की टीम के नियमित कप्तान हैरी ब्रुक भी शामिल हैं, जो सितंबर की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टी-20 मैचों में टीम की कमान संभालेंगे. आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 17, 19 और 21 सितंबर को डबलिन के मलाहाइड में खेली जाएगी. वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2 से 7 सितंबर तक होगी, जिसके बाद 10 से 14 सितंबर तक तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी.

यह मौका बेथेल के लिए बेहद खास है क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड की तीनों फॉर्मेट्स में डेब्यू सिर्फ पिछले साल ही किया था. आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में बेथेल, पूर्व कप्तान जोस बटलर समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों की अगुआई करेंगे. 21 वर्षीय ऑलराउंडर जैकब बेथेल ने अब तक केवल 13 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 154.39 की स्ट्राइक रेट से 281 रन बनाए हैं. उन्होंने इस फॉर्मेंट में चार विकेट भी लिए हैं.

इंग्लैंड के पुरुष टीम चयनकर्ता ल्यूक राइट ने जैकब बेथेल पर भरोसा जताया. शुक्रवार को ���ीम की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा, “जैकब बेथेल ने इंग्लैंड टीम के साथ रहते हुए अपनी नेतृत्व क्षमता से सबको प्रभावित किया है. आयरलैंड के खिलाफ यह सीरीज उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल को और निखारने का बेहतरीन मौका देगी.”

इंग्लिश टीम में तेज गेंदबाज सॉनी बेकर को पहली बार इंग्लैंड टीम में मौका मिला है. ब्रायडन कार्स, जिन्होंने अपना वर्कलोड मैनेज करने के लिए द हंड्रेड नहीं खेला, को भी तेज गेंदबाजी विकल्प के तौर पर जोफ्रा आर्चर, बेकर, जैमी ओवरटन और साकिब महमूद के साथ शामिल किया गया है. 

आर्चर हाल ही में भारत के खिलाफ पाँच टेस्ट मैचों की सीरीज में टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर चुके हैं. रेहान अहमद, जो अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से लगातार प्रभावित कर रहे हैं, उन्हें भी तीनों सीरीज के लिए चुना गया है. 

इंग्लैंड की टी20 टीम (आयरलैंड के खिलाफ): जैकब बेथेल (कप्तान), रेहान अहमद, सॉनी बेकर, टॉम बैंटन, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, टॉम हार्टली, विल जैक्स, साकिब महमूद, जैमी ओवरटन, मैथ्यू पॉट्स, आदिल रशीद, ल्यूक वुड.

इंग्लैंड की वनडे टीम (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ): हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सॉनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोस बटलर (विकेटकीपर), ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जैमी ओवरटन, आदिल रशीद, जो रूट.

इंग्लैंड की टी20 टीम (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ): हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोस बटलर (विकेटकीपर), ब्रायडन कार्स, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जैमी ओवरटन, आदिल रशीद, फिल सॉल्ट, ल्यूक वुड.

ये भी पढ़ें:-

‘कुत्ते का गोश्त खाने वाला बदतमीज इंसान’, हवा में उड़ रहे थे शाहिद अफरीदी, तो इरफान पठान ने निकाल दी सारी हेकड़ी

पाकिस्तानी बैटर को सरेआम जलील करने वाला अब सियासी पिच पर, KSCA का चुनाव लड़ने उतरेगा दिग्गज

रिंकू सिंह के चयन पर लटकी तलवार, शुभमन गिल भी मुश्किल में, एशिया कप टीम पर कड़े फैसले लेगी चयन समिति!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >