मुंबई : टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को आइसीसी ने आज इस वर्ष के लिए वनडे टीम का कप्तान चुन लिया है. इसके अलावे आइसीसी ने अपने टेस्ट टीम की भी घोषणा कर दी है, लेकिन इस टीम में कोई भी भारतीय खिलाडियों को जगह नहीं दिया गया है. आइसीसी टेस्ट टीम की […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
मुंबई : टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को आइसीसी ने आज इस वर्ष के लिए वनडे टीम का कप्तान चुन लिया है. इसके अलावे आइसीसी ने अपने टेस्ट टीम की भी घोषणा कर दी है, लेकिन इस टीम में कोई भी भारतीय खिलाडियों को जगह नहीं दिया गया है.
आइसीसी टेस्ट टीम की कमान श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज को सौंपा गया है. पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले की अगुवाई वाली आइसीसी क्रिकेट की समिति ने आज टेस्ट टीम और वनडे टीम की घोषणा कर दी है. दोनों टीमों में 12-12 खिलाडियों को शामिल किया गया है. धौनी की टीम में विराट कोहली,मोहम्मद शमीऔर रोहित शर्मा को शामिल किया गया है.