न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान आज, इन खिलाड़ियों पर सभी की नजरें

मुंबईः न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन आज मुंबई में किया जाएगा. 24 जनवरी से छह हफ्ते के लिए शुरू हो रहे इस दौरे में भारतीय टीम वहां पांच टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट खेलेगी. इस दौरे के लिए भारत की सीमित ओवर की टीम में ज्यादा फेरबदल की उम्मीद नहीं है. […]

मुंबईः न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन आज मुंबई में किया जाएगा. 24 जनवरी से छह हफ्ते के लिए शुरू हो रहे इस दौरे में भारतीय टीम वहां पांच टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट खेलेगी. इस दौरे के लिए भारत की सीमित ओवर की टीम में ज्यादा फेरबदल की उम्मीद नहीं है. इसमें एकमात्र बदलाव ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को शामिल करना हो सकता था, लेकिन वह अनिवार्य फिटनेस परीक्षण में विफल हो गए हैं. टेस्ट में रिजर्व ओपनर के तौर पर लोकेश राहुल और शुभमन गिल में से किसी एक को चुना जा सकता है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच 19 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा और पूरी संभावना है कि मैच के अगले दिन भारतीय टीम न्यू जीलैंड के लिए उड़ान भरेगी. इंडिया ए टीम का दौरा भी सीनियर टीम के दौरे के साथ ही हो रहा है तो चयनकर्ताओं के पास जरूरत पड़ने पर खिलाड़ियों को तुरंत शामिल करने का विकल्प होगा. टीम इंडिया पिछले साल न्यूजीलैंड में पांच वनडे की सीरीज 4-1 से जीती थी। वहीं, तीन टी-20 की सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था.

वनडे टीम की सबसे कमजोर कड़ी केदार जाधव हैं. वो पिछली सात वनडे पारियों में एक भी फिफ्टी प्लस स्कोर नहीं बना सके हैं. हाल के दिनों में ज्यादा ओवर नहीं खेलने को देखते हुए उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है. अगर टीम तकनीकी मजबूती के पहलू को देखती है तो अजिंक्य रहाणे वापसी कर सकते हैं. सूर्यकुमार यादव भी उनके साथ इस दौड़ में शामिल हैं.
सूर्य के अलावा एक विकल्प विकेटकीपर संजू सैमसन भी हैं जिन्हें शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में खेलने का मौका मिला था दूसरी ओर, टेस्ट टीम में सिर्फ तीसरे ओपनर के स्थान पर ही विचार किया जाना है.
टेस्ट में नवदीप सैनी पांचवें तेज गेंदबाज हो सकते हैं
घरेलू सीरीज के लिए रिजर्व ओपनर के तौर पर चुने गए युवा शुभमन गिल चयन के हकदार हैं, लेकिन लोकेश राहुल की मौजूदा फॉर्म और टेस्ट क्रिकेट में उनके अनुभव पर विचार किया जा सकता है. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा का साथ निभाने के लिए पांचवें तेज गेंदबाज के तौर पर नवदीप सैनी को दल में रखा जा सकता है.
सिलेक्टर्स इस पर भी विचार करेंगे कि जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा का साथ निभाने के लिए पांचवें फास्ट बोलर (नवदीप सैनी) के बजाय तीसरा स्पिनर (कुलदीप यादव) जरूरी होगा या नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >