वर्ल्‍डकप टीम में जगह नहीं मिलने पर रायुडू ने किया ट्वीट, बीसीसीआई ने लिया संज्ञान

नयी दिल्ली : अम्बाती रायुडू ने विश्व कप टीम में जगह नहीं बना पाने के बाद इस फैसले का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया था, लेकिन बीसीसीआई ने बुधवार को कहा कि इस बल्लेबाज पर जुर्माना लगाने की उसकी कोई योजना नहीं है. इस हैदराबादी खिलाड़ी को मंगलवार को विश्व कप की 15 सदस्यीय टीम […]

नयी दिल्ली : अम्बाती रायुडू ने विश्व कप टीम में जगह नहीं बना पाने के बाद इस फैसले का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया था, लेकिन बीसीसीआई ने बुधवार को कहा कि इस बल्लेबाज पर जुर्माना लगाने की उसकी कोई योजना नहीं है.

इस हैदराबादी खिलाड़ी को मंगलवार को विश्व कप की 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिल सकी और आल राउंडर विजय शंकर को उन पर तरजीह दी गयी. इसके बाद रायुडू ने ट्वीट किया कि 30 मई से इंग्लैंड में शुरू हो रहे टूर्नामेंट के मैचों को देखने के लिये उन्होंने त्रिआयामी चश्में का आर्डर कर दिया है.

मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के शंकर के चयन को सही ठहराने के लिये उनकी ‘त्रिआयामी क्षमता’ का हवाला दिया था, उसके एक दिन बाद ही त्रिआयामी का जिक्र आया. बीसीसीआई ने इसका संज्ञान ले लिया है, लेकिन इसमें चयन नीति की सीधे तौर पर आलोचना नहीं की गयी है इसलिये संचालन संस्था इस पर कोई कार्रवाई नहीं करना चाहती है.

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा, रायुडू ने जो कुछ ट्वीट किया, उसका संज्ञान ले लिया है. लेकिन इस समय भावनायें काफी जोर से उमड़ रही होंगी, इसे स्वीकार करते हैं. निराशा तो होगी ही और इन भावनाओं को दिखाने के लिये कुछ जरिया भी चाहिए, लेकिन यह सीमा से बाहर नहीं होना चाहिए.

अधिकारी ने कहा, उसे इस निराशा को स्वीकार करने में थोड़े समय की जरूरत है और इसे समझा जा सकता है. इसके लिये जुर्माने की कोई जरूरत नहीं है और साथ ही वह हमारे स्टैंड बाई में से एक है. अगर किसी को भी चोट लगती है तो उसके जाने का पूरा मौका है. रायुडू पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन असफलताओं के बाद विश्व कप टीम में जगह बनाने से चूक गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >