IPL 2019 के सभी मैच रात 8 बजे से

नयी दिल्ली : प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने गुरुवार को कहा कि 23 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के सभी लीग मैच पहले की तरह रात आठ बजे से खेले जाएंगे. दोपहर बाद के मैच चार बजे से जबकि रात के मैच आठ बजे से होंगे. अटकलबाजियां थी […]

नयी दिल्ली : प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने गुरुवार को कहा कि 23 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के सभी लीग मैच पहले की तरह रात आठ बजे से खेले जाएंगे.

दोपहर बाद के मैच चार बजे से जबकि रात के मैच आठ बजे से होंगे. अटकलबाजियां थी कि बीसीसीआई पर रात के मैचों का समय बदलकर सात बजे करने का दबाव है, लेकिन बोर्ड मैच को आठ बजे शुरू करने के फैसले पर ही अडिग रहा.

सीओए की बैठक के बाद राय ने कहा, मैच रात आठ बजे से शुरू होंगे. पिछले साल भी लीग मैच आठ बजे से शुरू हुए थे, लेकिन फाइनल और प्लेऑफ के अन्य मैच सात बजे से शुरू हुए थे.

इसे भी पढ़ें…

IPL के तुरंत बाद वर्ल्‍ड कप 2019, खुद को कैसे तैयार रखेंगे खिलाड़ी, भुवनेश्वर ने बताया उपाय

आईपीएल 2019: दो अलग-अलग टीमों के लिए खेलेंगे पटियाला के सिंह ब्रदर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >