महिला टी20 विश्व कप : श्रबसोले की हैट्रिक से इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब

ग्रोस आइलेट (सेंट लूसिया) : आन्या श्रबसोले की हैट्रिक की मदद से इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त कर लिया . वेस्टइंडीज अगर शनिवार को श्रीलंका को हरा देगा तो वह और इंग्लैंड दोनों अंतिम चार में पहुंच जायेंगे . इंग्लैंड […]


ग्रोस आइलेट (सेंट लूसिया) :
आन्या श्रबसोले की हैट्रिक की मदद से इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त कर लिया . वेस्टइंडीज अगर शनिवार को श्रीलंका को हरा देगा तो वह और इंग्लैंड दोनों अंतिम चार में पहुंच जायेंगे .

इंग्लैंड को टूर्नामेंट में बने रहने के लिये हर हालत में यह मैच जीतना था चूंकि श्रीलंका के खिलाफ उसका पहला मैच बारिश में धुल गया था . पिछले साल भारत के खिलाफ विश्व कप फाइनल में मिली रोमांचक जीत की स्टार श्रबसोले टी20 क्रिकेट में हैट्रिक बनाने वाली इंग्लैंड की दूसरी गेंदबाज बन गई . इससे पहले नताली स्किवेर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2013 में यह कमाल किया था .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >