मोहम्मद कैफ ने अब पोस्ट की ये तसवीर, लोगों ने पूछा- इसलाम में यह तो हराम नहीं है न ?
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ सोशल मीडिया पर अपनी एक तसवीर पोस्ट की है, जिसमें उनके साथ उनके पिता भी नजर आ रहे हैं. इस तसवीर के साथ उन्होंने लिखा, अहले सुबह पिता के साथ चाय-मट्ठी का लुत्फ उठाते हुए. अब इस तसवीर पर सोशल मीडिया पर बहस शुरू […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ सोशल मीडिया पर अपनी एक तसवीर पोस्ट की है, जिसमें उनके साथ उनके पिता भी नजर आ रहे हैं. इस तसवीर के साथ उन्होंने लिखा, अहले सुबह पिता के साथ चाय-मट्ठी का लुत्फ उठाते हुए.
अब इस तसवीर पर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गयी है. हालांकि इस बार कैफ को ट्रोल नहीं किया जा रहा है, बल्कि ट्रोल करने वालों को ही ट्रोल कर शिकार होना पड़ रहा है. कैफ की तसवीर पर एक शख्स ने बड़ा बहस छेड़ दिया है्. एक युजर ने सवाल किया है कि चाय-मट्ठी खाना इस्लाम में हराम तो नहीं है न. इसके बाद कैफ के समर्थन में और भी लोग उतर गये और ट्रोल करने वालों की जमकर खबर ली.
गौरतलब हो कि इससे पहले कैफ को सोशल मीडिया पर ट्रोल का शिकार होना पड़ा था. दरअसल कैफ ने अपने बेटे के साथ चेस खेलते हुए एक तसवीर पोस्ट की थी. जिसपर लोगों ने ट्रोल करते हुए लिखा था, इसलाम में चेस खेलना हराम है. इससे पहले भी कैफ सूर्यनमस्कार करके लोगों के निशाने पर आये थे.