बेटे के साथ चेस खेलकर कट्टरपंथियों के निशाने पर आये मोहम्मद कैफ

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व स्‍टाइलिस्‍ट बल्‍लेबाज और अब राजनीति में उतर चुके मोहम्‍मद कैफ एक बार फिर कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गये हैं. कैफ को सोशल मीडिया पर इस समय ट्रोल का शिकार होना पड़ रहा है. दरअसल कैफ ने सोशल मीडिया फेसबुक पर अपने बेटे के साथ चेस खेलते हुए […]

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व स्‍टाइलिस्‍ट बल्‍लेबाज और अब राजनीति में उतर चुके मोहम्‍मद कैफ एक बार फिर कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गये हैं. कैफ को सोशल मीडिया पर इस समय ट्रोल का शिकार होना पड़ रहा है.

दरअसल कैफ ने सोशल मीडिया फेसबुक पर अपने बेटे के साथ चेस खेलते हुए अपनी एक तसवीर पोस्‍ट की. इसके बाद लोगों ने कैफ को निशाना बनाना शुरू कर दिया. समाज के कुछ ठेकादारों ने कैफ की तसवीर पर निशाना साधते हुए कई कमेंट्स किये है.

लगा दो जाति का लेबल लहू पर भी, देखते हैं कितने लोग इसे लेने से मना करते हैं…

कैफ ने फेसबुक पर अपने बेटे के साथ चेस खेलते हुए एक फोटो शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा, ‘शतरंज के खिलाड़ी’. इसपर कई कट्टरपंथियों ने कैफ की तसवीर पर लिखा कि चेस खेलना इसलाम के खिलाफ है. कई लोगों ने लिखा कि चेस इसलाम में हराम है. हालांकि इस पर कैफ के समर्थकों ने विरोध कर रहे लोगों को जमकर लताड़ लगायी.

देखें कोहली के बारे में मोहम्‍मद कैफ ने क्‍या कहा

बढ़ते विरोध के बीच कैफ के एक समर्थक ने करारा जवाब दिया और लिखा, ‘चेस हराम है, क्रिकेट हराम है, सोना हराम है, पीना हराम है, जीना हराम है, अच्छा धर्म है.’
* सूर्य नमस्कार करने पर भी कैफ को बनाया गया था निशाना
कैफ सोशल मीडिया पर कई सामाजिक मुद्दों पर कमेंट्स करते रहते हैं. हालांकि इसका उन्‍हें खामियाजा भी भुगतना पड़ा है. पिछले दिनों उन्‍हें सूर्य नमस्कार करने पर निशाना बनाया गया था.

मोहम्मद शमी की पत्नी की ड्रेस पर हंगामा, सानिया मिर्जा की स्कर्ट पर भी उठे थे सवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >