महिला क्रिकेटरों ने रचा इतिहास, विश्व कप में पहली बार लगाया जीत का चौका

नयी दिल्ली : दीप्ति शर्मा और कप्तान मिताली राज के शानदार अर्धशतकों से भारत ने कल आईसीसी महिला विश्व कप के एकतरफा मैच में श्रीलंका को 16 रन से हरा दिया और सेमीफाइनल में जगह पक्‍का करने की ओर अपना पहला कदम बढ़ा लिया. भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ इस जीत के साथ ही […]

नयी दिल्ली : दीप्ति शर्मा और कप्तान मिताली राज के शानदार अर्धशतकों से भारत ने कल आईसीसी महिला विश्व कप के एकतरफा मैच में श्रीलंका को 16 रन से हरा दिया और सेमीफाइनल में जगह पक्‍का करने की ओर अपना पहला कदम बढ़ा लिया.

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ इस जीत के साथ ही विश्व कप में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 39 साल के विश्वकप इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारत ने लगातार चार मैच में जीत दर्ज की हो.

ICC महिला विश्व कप क्रिकेट : भारत ने श्रीलंका को 16 रन से हराया, सेमीफाइनल में स्थान लगभग पक्का

गौरतलब हो कि भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 232 रन का सम्मानजनक स्कोर खडा़ किया. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर केवल 216 रन ही बना सकी. इस तरह भारतीय महिला टीम ने 16 रनों की शानदार जीत दर्ज की.

बेखौफ क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे पंड्या, बोले, भारत के लिए निभाएंगे फिनिशर की भूमिका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >