Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 212 रन का स्कोर खड़ा किया था. जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 6 विकेट पर 207 रन ही बना पाई.श्रीलंका पर 5 रन की जीत के बावजूद पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया. पाकिस्तान अगर श्रीलंका को 147 रन के अंदर रोक देता तो उसका सेमीफाइनल पक्का हो जाता. पाकिस्तान के बाहर होने से न्यूजीलैंड को फायदा हुआ और सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वलीफाई कर लिया.
श्रीलंका की ओर से कप्तान दासुन शनाका ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
श्रीलंका की ओर से कप्तान दासुन शनाका ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 31 गेंदों में 2 चौके और 8 छक्कों की मदद से 76 रन बनाए. 20वें ओवर में दासुन ने तीन छक्कों और एक चौके की मदद से 22 रन बनाए. लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. श्रीलंका की ओर से पवन रत्नायके ने भी 37 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 58 रनों की पारी खेली. कामिल मिश्रा ने 26, चरित असलंका ने 26 रन बनाए.
साहिबजादा फरहान की शतकीय पारी बेकार गई
साहिबजादा फरहान की शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 212 रन का स्कोर बनाया. हालांकि फरहान की शतकीय पारी बेकार चली गई. क्योंकि टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई.
साहिबजादा फरहान और फखर जमान के बीच 176 रन की साझेदारी
साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 176 रनों की साझेदारी बनी. पाकिस्तान को पहला झटका 176 रन पर लगा था. फखर जमान 42 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 84 रन पर आउट हुए. फरहान ने 60 गेंदों में 9 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 100 रनों की पारी खेली. इन दोनों को छोड़कर पाकिस्तान के का एक भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू पाया.
पाकिस्तान ने अपनी टीम में तीन बदलाव
पाकिस्तान ने अपनी टीम में तीन बदलाव किया है. बाबर आजम, साइम अयूब और सलमान मिर्जा को टीम से बाहर कर दिया गया है. जबकि उनकी जगह पर नसीम शाह, ख्वाजा नफे और अबरार अहमद को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.
श्रीलंका की टीम में दो बदलाव
पाकिस्तान के खिलाफ सम्मान बचाने उतरी श्रीलंकाई टीम ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किया है. कामिल मिश्रा कुसल मेंडिस की जगह टीम में आए हैं. दुशान हेमंथा की जगह पर जेनिथ लियानगे को टीम में शामिल किया गया है.
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन)
साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान (डब्ल्यू), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन)
पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चैरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका.
