ईडन गार्डन्स में भारत का दबदबा, वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड बेहद खराब, चौंका देंगे आंकड़े

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सुपर 8 मुकाबला आज ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला होगा. यहां से जीत दर्ज करने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. ईडन गार्डन्स में भारत का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार रहा है. आइये कुछ चौंकाने वाले आंकड़ों पर नजर डालें.

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज का मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में वेस्टइंडीज को हराना होगा. नेट रन रेट के आधार पर वेस्टइंडीज, भारत से आगे है.

ईडन गार्डन्स में भारत और वेस्टइंडीज का एक दूसरे के खिलाफ टी20I में कैसा रहा है रिकॉर्ड्स?

ईडन गार्डन्स में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 4 बार भिड़ंत हो चुकी है. जिसमें हर बार वेस्टइंडीज को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमों के बीच टी20 4 नवंबर 2018 को पहली बार भिड़ंत हुई थी. उस मुकाबले को भारत ने 5 विकेट से जीत लिया था. करीब दो साल बाद 16 फरवरी 2022 को दूसरी भिड़ंत हुई, जिसमें भारत ने 6 विकेट से वेस्टइंडीज को हराया था. उसी साल फरवरी में ही 18 और 20 को दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हुई थी. दोनों मुकाबलों को भारत ने रन से जीता था.

ईडन गार्डन्स में एक साल से अधिक समय बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा भारत

ईडन गार्डन्स में पिछले एक साल से भारत कोई भी मैच नहीं खेला है. जबकि वेस्टइंडीज यहां आखिरी बार 19 फरवरी 2026 को वर्ल्ड कप में इटली के खिलाफ मुकाबला खेला था. जिसमें वेस्टइंडीज को 42 रन से जीत मिली थी. दूसरी ओर से आखिरी बार भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी 2025 को मैच खेला था. जिसमें भारत को 7 विकेट से जीत मिली थी.

ईडन गार्डन्स में भारत को छोड़कर अन्य टीमों के खिलाफ शानदार रहा है वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड

ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है, लेकिन अन्य टीमों के खिलाफ रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. भारत के अलावा कोलकाता में वेस्टइंडीज की टीम तीन अन्य टीमों के खिलाफ टी20 मुकाबला खेल चुकी है. जिसमें सभी मुकाबले में उसे जीत मिली है. इटली को वेस्टइंडीज ने 42 रन, स्कॉटलैंड को 35 रन और इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >