2 साल बाद फिर सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड, 5 मार्च को फाइनल के लिए जंग, देखें पूरा शेड्यूल

T20 World Cup 2026: सुपर 8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. अब 5 मार्च को सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच भिड़ंत होगी.

T20 World Cup 2026: दो साल के बाद भारत और इंग्लैंड की टीमें फिर से सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी. टूर्नामेंट भी वही और मुकाबला भी वही, केवल बदल गया कैलेंडर. दो साल पहले टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था.

दो साल पहले क्या हुआ था?

दो साल पहले 27 जून 2024 को सेमीफाइनल में इंग्लैंड और भारत की टीमें आमने-सामने थीं. इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. रोहित शर्मा के 57 और सूर्यकुमार यादव की 47 रनों की पारी के दम पर भारत ने 7 विकेट पर 171 रन बनाया था. फिर इंग्लैंड को 16.4 ओवर में 103 रन पर ढेर कर दिया. 68 रन से मुकाबला जीतकर भारत फाइनल में पहुंचा था. मैच प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में खेला गया था. अब फिर से वही स्थिति बन गई है. 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में फिर से दोनों टीमें फाइनल के लिए आमने-सामने होंगी.

2024 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड का प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान ), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर ), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह.

इंग्लैंड की टीम

फिलिप साल्ट, जोस बटलर (कप्तान) (विकेटकीपर ), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, मोईन अली, लियम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और रीस टॉपले.

सेमीफाइनल का शेड्यूल

पहला सेमीफाइनल – 4 मार्च, दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड. ईडन गार्डन्स, कोलकाता

दूसरा सेमीफाइनल – 5 मार्च, भारत बनाम इंग्लैंड. वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

फाइनल – 8 मार्च, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >