त्रीसा-गायत्री की जोड़ी ने विश्व चैंपियनशिप में पक्का किया पदक, चीनी जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में भारतीय महिला डबल्स जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने क्वार्टर फाइनल में शानदार जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ उन्होंने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है और कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है.

BWF World Championships 2026: बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में भारतीय बैडमिंटन की महिला डबल्स जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने शानदार वापसी करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है. क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी ने चीन की जिया यी फान और झांग शू शियान को तीन गेम तक चले मुकाबले में हराया. इस जीत के साथ ट्रीसा और गायत्री ने कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है.

70 मिनट तक चला मुकाबला

इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी की और 16-21, 21-15, 21-13 से मुकाबला अपने नाम किया. मैच 70 मिनट से अधिक समय तक चला.

पहला गेम गंवाने के बाद बदला खेल

चीनी जोड़ी ने मुकाबले की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की. जिया यी फान और झांग शू शियान ने रफ्तार पर नियंत्रण बनाए रखा और भारतीय खिलाड़ियों की गलतियों का फायदा उठाते हुए पहला गेम 21-16 से अपने नाम कर लिया. पहले गेम के बाद ट्रीसा और गायत्री ने अपनी रणनीति में बदलाव किया. दोनों ने डिफेंस को मजबूत करने के साथ नेट पर बेहतर नियंत्रण बनाया. दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और 21-15 से गेम जीतकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया.

निर्णायक गेम में भारतीय जोड़ी का दबदबा

तीसरे और निर्णायक गेम में ट्रीसा-गायत्री ने शुरुआत से ही दबाव बना दिया. भारतीय जोड़ी ने 10-5 की बढ़त हासिल कर चीनी खिलाड़ियों को वापसी का मौका नहीं दिया. इसके बाद भी ट्रीसा और गायत्री ने अपनी लय बनाए रखी और लगातार अंक हासिल करते हुए निर्णायक गेम 21-13 से जीत लिया. इस तरह भारतीय जोड़ी ने तीन गेम के मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया.

Also Read: DPL Viral Girl: मेधावी बिधूड़ी का ‘6-7’ सेलिब्रेशन हुआ वायरल, विकेट के साथ जीता फैंस का दिल

2011 के बाद महिला डबल्स में भारत का बड़ा पल

इस जीत के साथ ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली भारत की सिर्फ दूसरी महिला डबल्स जोड़ी बन गई हैं. उनसे पहले ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने 2011 में कांस्य पदक जीता था. ट्रीसा और गायत्री की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने दुनिया की मजबूत जोड़ियों के खिलाफ लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में अपनी जगह बनाई है.

जापान की जोड़ी को भी सीधे गेम में हराया

क्वार्टर फाइनल से पहले भारतीय जोड़ी ने राउंड ऑफ 16 में जापान की सातवीं वरीयता प्राप्त रिन इवानागा और की नाकानिशी को सीधे गेम में हराया था. ट्रीसा और गायत्री ने उस मुकाबले में 21-16, 21-12 से जीत दर्ज की. पहले गेम में जापानी जोड़ी ने कुछ समय तक भारतीय खिलाड़ियों को चुनौती दी, लेकिन ट्रीसा-गायत्री ने लगातार बढ़त बनाए रखी. दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने शुरुआत से ही दबाव बढ़ाया और 21-12 से गेम जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की.

Also Read: नीदरलैंड्स से भिड़ेंगी भारत की पुरुष-महिला टीमें, हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल पर होगी नजरें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >