बास्केटबॉल जगत में शोक की लहर, युवा स्टार ब्रैंडन क्लार्क का निधन

बास्केटबॉल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. 29 वर्षीय उभरते सितारे की अचानक मौत हो गई है. इस खबर के बाद से ही खेल जगत और प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है.

Basketball: खेल जगत ने अपना एक चमकता सितारा खो दिया है. 11 मई, 2026 (सोमवार) को युवा बास्केटबॉल खिलाड़ी ब्रैंडन क्लार्क का आकस्मिक निधन हो गया. 29 वर्षीय इस खिलाड़ी ने लॉस एंजिल्स (USA) में अंतिम सांस ली. उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि एनबीए द्वारा की गई है.

300 से ज्यादा मुकाबले खेले

दरअसल, इतनी कम उम्र में किसी खिलाड़ी का दुनिया छोड़कर जाना बेहद चौंकाने वाला है. 29 वर्षीय युवा बास्केटबॉल खिलाड़ी क्लार्क ने अपने करियर में एनबीए (NBA) के कुल 309 मुकाबले खेले थे. हालांकि, इस सीजन में चोटों से जूझने के कारण वह केवल 2 मैच ही खेल पाए. घुटने, पिंडली और एड़ी की गंभीर चोटों की वजह से पिछले कुछ वर्षों में वह लय में नहीं थे और मैदान पर अधिक सक्रिय नहीं रह पाए. 

इस वजह से हुई मौत

TMZ स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को जांच के दौरान उनके पास से ‘ड्रग पैराफेरनालिया’ मिली है. जिससे उनके निधन की वजह ओवरडोज होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, मौत के असली कारणों की पुष्टि के लिए ऑटोप्सी रिपोर्ट का इंतज़ार है. उनकी इस असामयिक मृत्यु से पूरे बास्केटबॉल जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है.

पालण-पोषण कहां हुआ

ब्रैंडन क्लार्क का जन्म 19 सितंबर 1996 को वैंकूवर (ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा) में हुआ था. जब वह मात्र तीन वर्ष के थे, तब उनका परिवार कनाडा से अमेरिका (USA) शिफ्ट हो गया था. उनके शानदार खेल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2020 में उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी जा मोरेंट के साथ ‘NBA ऑल-रुकी’ सम्मान हासिल किया था. इसके बाद 2022 में उन्होंने मेम्फिस ग्रिज़लीज़ के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को अगले कुछ वर्षों के लिए आगे बढ़ाया. 

कहां तक हुई पढ़ाई-लिखाई

क्लार्क ने अपनी स्कूली शिक्षा डेजर्ट विस्टा हाई स्कूल (2015) से और उच्च शिक्षा सैन होज़े स्टेट यूनिवर्सिटी (2015–2017) से पूरी की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास लगभग 64.15 मिलियन डॉलर (करीब 600 करोड़ रुपये) की कुल संपत्ति थी. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >