Ayesha Zafar India vs Pakistan: महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें शनिवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है, जबकि पाकिस्तान को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए अपने बाकी मैचों में सिर्फ एक जीत की जरूरत है. इसके बावजूद दोनों टीमों के बीच मुकाबले का दबाव हमेशा अलग होता है.
भारत के खिलाफ पाकिस्तान की खास तैयारी
पाकिस्तान की बल्लेबाजी ऑलराउंडर आयशा जफर ने कहा कि
टीम ने भारत के खिलाफ खास रणनीति तैयार की है. खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के हर खिलाड़ी की ताकत और कमजोरियों का विश्लेषण किया है. पाकिस्तान की कोशिश शनिवार को भारत के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन करने की होगी.
इसे भी पढ़े- Sadagoppan Ramesh CSK Captain: सदगोपन रमेश की CSK को बड़ी सलाह, ऋतुराज नहीं इस खिलाड़ी को बनाएं कप्तान
दुबई की पिच पर स्पिनरों की बड़ी भूमिका
दुबई की पिच अब तक स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रही है. ऐसे में पाकिस्तान को अपने स्पिन अटैक से काफी उम्मीदें हैं. आयशा ने कहा कि
टीम के पास विश्वस्तरीय स्पिनर हैं और भारत को रोकने के लिए उनका इस्तेमाल अहम रहेगा.
फील्डिंग पर पाकिस्तान का खास फोकस
आयशा जफर ने साफ किया कि भारत को हराने के लिए पाकिस्तान को सिर्फ बल्लेबाजी या गेंदबाजी में नहीं, बल्कि तीनों विभागों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा. टीम ने फील्डिंग पर भी काफी मेहनत की है. उनका कहना है कि फील्डिंग कई बार मैच का रुख बदल सकती है.
मोहसिन नकवी ने टीम का बढ़ाया हौसला
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने टीम से मुलाकात की. आयशा के मुताबिक,
उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और कहा कि जीत या हार की चिंता किए बिना अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान दें.
इसे भी पढ़े- Rasikh Salam Dar Asian Games 2026: रसीख सलाम की टीम इंडिया में एंट्री, एशियन गेम्स 2026 के लिए बने नेट बॉलर
भारत ने 137 रन से दर्ज की बड़ी जीत
भारत ने अपने पिछले मुकाबले में हांगकांग को 137 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी. इससे पहले भारतीय टीम ने थाईलैंड को भी मात दी थी. अब पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उसकी नजर जीत के साथ ग्रुप स्टेज का अभियान मजबूत करने पर होगी.
