धोनी का कमरा सबके लिए खुला रहता था, लेकिन…, अजिंक्य रहाणे ने खोला माही के कमरे का राज

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद अजिंक्य रहाणे ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए हैं. इस बार उन्होंने धोनी के कमरे के एक अनोखे नियम का खुलासा किया, जिसे पूरी टीम सम्मान करती थी.

Ajinkya Rahane on MS Dhoni: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे लगातार अपने करियर से जुड़े दिलचस्प किस्से साझा कर रहे हैं. इस बार उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ड्रेसिंग रूम के माहौल और उनके व्यक्तित्व को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान खींच लिया. रहाणे ने बताया कि धोनी का कमरा लगभग हमेशा खिलाड़ियों के लिए खुला रहता था, लेकिन उससे जुड़ा एक नियम ऐसा था, जिसका पूरी टीम बिना किसी अपवाद के सम्मान करती थी.

धोनी की कप्तानी में किया डेब्यू

'स्टिक टू क्रिकेट' पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान रहाणे ने कहा कि उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के तीनों प्रारूपों में धोनी की कप्तानी में डेब्यू किया था. बाद में आईपीएल 2023 और 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए भी उन्हें माही के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिला. रहाणे ने कहा,

'धोनी भाई बेहद शांत और सहज इंसान हैं. उनका कमरा लगभग हमेशा खुला रहता था. कई बार 10-15 खिलाड़ी, बल्कि पूरी टीम भी वहां बैठकर बातचीत करती थी. लेकिन जब उनका दरवाजा बंद होता था, तब कोई भी अंदर नहीं जाता था. सभी उस निजी समय का सम्मान करते थे.'

प्लेयर्स के प्रति सम्मानजनक रहा व्यवहार

रहाणे का यह बयान ऐसे समय आया है, जब कुछ समय पहले पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने होटल में खिलाड़ियों के कमरों और टीम के माहौल को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी. रहाणे ने अपने अनुभव साझा करते हुए साफ किया कि टीम में धोनी का व्यवहार हमेशा सभी खिलाड़ियों के प्रति सहज और सम्मानजनक रहा.

Also Read: वॉर्म-अप मैच से पहले श्रीलंका XI का ऐलान, भारत ए के खिलाफ कहर बरपाने वाले गेंदबाज की एंट्री

फोन से हटा देते थे सोशल मीडिया एप्स

इस दौरान रहाणे ने अपनी तैयारी का एक निजी नियम भी साझा किया. उन्होंने बताया कि किसी भी महत्वपूर्ण सीरीज के दौरान वह अपने मोबाइल फोन से सभी सोशल मीडिया ऐप्स हटा देते हैं ताकि उनका पूरा ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर रहे. उनके अनुसार यह फैसला किसी की सलाह पर नहीं, बल्कि खुद बनाए गए अनुशासन का हिस्सा है.

हाल ही में लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

गौरतलब है कि रहाणे ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. अपने करियर में उन्होंने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले तथा तीनों प्रारूपों में कई यादगार पारियां खेलीं है. उनकी कप्तानी के अंदर ही भारत ने दिसंबर 2020 के दौरे के दौरान, अजिंक्य रहाणे ने इंडिया टीम को ऑस्ट्रेलिया में 2–1 से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला में जीत दिलाई थी.

Also Read: जूनियर महिला एशिया कप 2026 : भारत की 18 सदस्यीय टीम घोषित, खैदेम शिलेइमा चानू को मिली कप्तानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >