अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को मिला नया असिस्टेंट और फील्डिंग कोच, शेन मैकडरमॉट संभालेंगे जिम्मेदारी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज शेन मैकडरमॉट को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया असिस्टेंट और फील्डिंग कोच बनाया गया है. वे 1 अगस्त को टीम से जुड़ेंगे और 5 अगस्त से आयरलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे.

Shane Mcdermott: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज शेन मैकडरमॉट को टीम का नया असिस्टेंट और फील्डिंग कोच नियुक्त किया है. 45 वर्षीय मैकडरमॉट 1 अगस्त को टीम के साथ जुड़ेंगे और 5 अगस्त से आयरलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे. मैकडरमॉट मुख्य कोच रिचर्ड पाइबस के साथ काम करेंगे, जिन्होंने इसी साल फरवरी में जोनाथन ट्रॉट की जगह अफगानिस्तान टीम की कमान संभाली थी.

कई टीमों के रह चुके है कोच

शेन मैकडरमॉट को फील्डिंग कोच के रूप में लंबा अनुभव है. वह तीन साल तक बांग्लादेश और तीन साल तक श्रीलंका की टीम के साथ काम कर चुके हैं. उनका सबसे हालिया कार्यकाल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ रहा, जहां उन्होंने जुलाई 2025 से जुलाई 2026 तक सभी प्रारूपों में फील्डिंग कोच की भूमिका निभाई. हालांकि, उनका पाकिस्तान टीम छोड़ने का फैसला उस समय काफी चौंकाने वाला माना गया था.

आयरलैंड दौरे के लिए टीम घोषित

इस बीच, अफगानिस्तान ने आयरलैंड दौरे के लिए 15 सदस्यीय वनडे टीम का भी ऐलान कर दिया है. रहमत शाह पहली बार वनडे टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि रहमानुल्लाह गुरबाज को उपकप्तान बनाया गया है. तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूत करने के लिए फजलहक फारूकी और यामिन अहमदजई की वापसी हुई है. वहीं, स्पिनर मुजीब उर रहमान चोट के कारण टीम से बाहर हैं. अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी भी इस दौरे का हिस्सा नहीं होंगे. वह इस समय गुयाना में खेली जा रही ग्लोबल सुपर लीग में गुयाना अमेजन वॉरियर्स की ओर से खेल रहे हैं.

5 अगस्त से शुरुआत

अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 5 अगस्त को ब्रेडी में होगी. पहले दो मुकाबले 5 और 7 अगस्त को खेले जाएंगे, जबकि आखिरी तीन मैच बेलफास्ट में 10, 12 और 15 अगस्त को आयोजित होंगे.

Also Read: 'सूरज की ओर बढ़ो, परछाइयां पीछे छूट जाएंगी...' रोनाल्डो की एक फोटो ने मचा दिया बवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >