4 बोतल बीयर और 1 मील दौड़, मजाक नहीं सचमुच का खेल है, 5 साल से यह खिलाड़ी लगातार बन रहा वर्ल्ड चैंपियन

Corey Bellemore 5 Time Beer Mile Champion: कनाडा के कोरी बेलमोर ने लगातार पांचवीं बार बीयर माइल वर्ल्ड क्लासिक जीता. जुलाई में पुर्तगाल में उन्होंने 4 मिनट 27.1 सेकंड में रेस पूरी कर अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा. बेलमोर बीयर माइल के निर्विवाद चैंपियन माने जाते हैं.

Corey Bellemore 5 Time Beer Mile Champion: कोरी बेलमोर का नाम दुनिया के अन्य खिलाड़ियों के जितना मशहूर नहीं है. फिर भी, पिछले पांच वर्षों में साधारण से दिखने वाले 30 वर्षीय कनाडाई खिलाड़ी अपने खेल निर्विवाद बादशाह हैं. उन्होंने लगातार पांचवीं बार वर्ल्ड क्लासिक खिताब अपने नाम किया. बेलमोर का चुना हुआ खेल है- बीयर माइल, जिसमें एक मील की दूरी बेहद तेज दौड़ते हुए चार बीयर पीनी होती हैं. यह एक अंतरराष्ट्रीय इवेंट है जिसमें बीयर पीते हुए मील दौड़ने के बेहतरीन खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं और उन्होंने लगातार पांच बार बीयर माइल वर्ल्ड क्लासिक जीता है. जुलाई में उन्होंने पुर्तगाल में आयोजित ‘बीयर माइल वर्ल्ड क्लासिक’ में अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4 मिनट 27.1 सेकंड में रेस पूरी की, जिसमें उन्होंने 4 बीयर भी खत्म कीं.

बीयर माइल के नियम सरल हैं, एक एथलीट को एक बीयर पीनी होती है, फिर 400 मीटर ट्रैक का एक चक्कर लगाना होता है. इसके बाद दूसरी बीयर, फिर एक चक्कर, और इसी तरह एक मील पूरी करनी होती है. बीयर कम से कम 355 मिलीलीटर (12 औंस) की और 5% एबीवी (अल्कोहल बाय वॉल्यूम) से कम नहीं होनी चाहिए. खिलाड़ी अपने हिसाब से बीयर और कैन या बोतल का चुनाव कर सकते हैं. लेकिन उल्टी करने पर एक अतिरिक्त लैप दंडस्वरूप दौड़ना पड़ता है.

Beermile.com के अनुसार, यह खेल “आधा गैस्ट्रिक चैलेंज और आधा एथलेटिक प्रयास” है और बेलमोर इसमें सबसे बेहतरीन हैं. गार्जियन को दिए गए इंटरव्यू में बेलमोर कहते हैं, “कम उम्र से ही अगर मुझे दौड़ अभ्यास के बाद ज्यादा तरल पीना पड़ता था, मैं पूरी पानी की बोतल बहुत कम समय में खत्म कर देता था. मैं इलेक्ट्रोलाइट मिक्स, गेटोरेड, कुछ भी हो, मैं जितनी जल्दी जरूरत होती, उतनी जल्दी पी सकता था. इसलिए मुझे पता था कि मैं तेजी से गटक सकता हूं.” 

रिकॉर्ड और दबदबा 

उन्होंने दुनिया भर के बीयर माइल इवेंट्स में एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ते हुए बीयर्स गटकीं भी. जुलाई के अंत में पुर्तगाल में आयोजित बीयर माइल वर्ल्ड क्लासिक में बेलमोर ने अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा और 4 मिनट 27.1 सेकंड का समय दर्ज किया. तुलना के लिए, एक मील दौड़ का सबसे तेज समय 3:43.13 है, जिसे मोरक्को के हिचम एल गुएर्रूज ने 1999 में बनाया था. लेकिन एल गुएर्रूज ने दौड़ के दौरान चार बीयर नहीं पी थीं. 

मजाक में शुरू हो गया करियर

हालांकि बेलमोर अब बीयर माइल के बादशाह हैं, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं था. विश्वविद्यालय में बेलमोर एक प्रतिस्पर्धी धावक थे, 800 मीटर और 1500 मीटर में विशेषज्ञता रखते थे और अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में कनाडा का प्रतिनिधित्व कर चुके थे. लेकिन 21 साल की उम्र में ही उन्होंने बीयर माइल को खोजा. गार्जियन को दिए गए इंटरव्यू में बेलमोर कहते हैं, “मैंने इसे खोजा नहीं, यह खुद मेरे पास आ गया.” 2016 में उन्होंने बीयर माइल महज मजे के लिए आजमाया. उनके जुड़वां भाई ने उनके समय और बीयर की खपत की निगरानी की और एक दोस्त ने इसका वीडियो बनाया. पहले ही प्रयास में उन्होंने अनौपचारिक रूप से विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया. यूट्यूब पर वीडियो अपलोड होने के बाद बेलमोर की यह यात्रा शुरू हुई.

अगली सुबह फोन आया और उसके बाद अगले दिन विश्व चैंपियन

बेलमोर बताते हैं, “अगली सुबह मुझे ‘बीयर माइल वर्ल्ड क्लासिक’ नाम के अकाउंट से मैसेज मिला. उन्होंने कहा कि इस हफ्ते लंदन, इंग्लैंड में प्रतियोगिता हो रही है. उन्होंने कहा, ‘हम आपका फ्लाइट किराया देंगे, आपका पूरा ट्रिप देंगे. क्या आप आज रात फ्लाइट पकड़कर इस वीकेंड यहां आ सकते हैं?’” वे गए और सिर्फ एक बार बीयर माइल का अनुभव करने के लिए. लेकिन जेट लैग के बावजूद, बेलमोर ने बीयर माइल वर्ल्ड क्लासिक जीता, इंग्लैंड के डेल किंग क्लटरबक को 15 सेकंड से हराया.

एक पैर में बिना जूते के भी बने थे चैंपियन

बेलमोर ने 2017 की दौड़ में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन 2018 में फिर लौटे, जहां उन्हें क्लटरबक से हार का सामना करना पड़ा क्योंकि बेलमोर को सभी बीयर खत्म न करने का दोषी माना गया. हालांकि 2019 में उन्होंने जीत हासिल की, 2020 में अनुपस्थित रहे, और तब से हर साल जीत रहे हैं, यानी लगातार पांच बार से उन्हें कोई हरा नहीं पाया है. 2023 का वर्ल्ड क्लासिक खेल रोमांच से भरा था, जब दौड़ की शुरुआत में ही बेलमोर का एक जूता निकल गया. दर्शक सीटों के किनारे पर बैठे थे, लेकिन बेलमोर ने सिर्फ एक जूते में ही ट्रैक पर धमाकेदार दौड़ लगाते हुए एक और खिताब अपने नाम किया. बीयर पीते हुए मील दौड़ने में वह दुनिया के सबसे श्रेष्ठ खिलाड़ी हैं. उनके पास ओवरऑल विश्व रिकॉर्ड, कैन बीयर का रिकॉर्ड और नॉन-अल्कोहॉलिक बीयर माइल का भी सर्वश्रेष्ठ समय है.

आज कोरी बेलमोर का नाम बीयर माइल की दुनिया में सफलता का पर्याय बन चुका है. उनकी तेज दौड़ और असाधारण ‘चगिंग’ तकनीक ने उन्हें एक अलग मुकाम दिया है. हालांकि वे मानते हैं कि कुछ लोग उन्हें ‘शराबी’ या ‘नकारात्मक’ व्यक्ति समझ सकते हैं, क्योंकि शराब आमतौर पर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानी जाती है. फिर भी उनका मानना है कि यह खेल उनकी अनूठी शारीरिक क्षमता और एथलेटिक कौशल का प्रदर्शन है. 

ये भी पढ़ें:-

एमएस धोनी का 100 करोड़ का मानहानि केस मामला बढ़ा आगे, हाईकोर्ट ने 11 साल बाद लिया ये फैसला

वॉर्नर ने तोड़ दिया विराट कोहली का महारिकॉर्ड, क्रिस गेल के क्लब में एंट्री, अब शोएब मलिक अगला निशाना

263529 गेंद, विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा बॉल फेंकने वाले 5 गेंदबाज, लिस्ट में एक इंडियन और 60000+ फेंकने वाला भी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >