Yogini Ekadashi 2025 के दिन इन चीजों को खाने से करें परहेज, विष्णुजी बरसाएंगे कृपा

Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी पर व्रत का संकल्प लेने वाले भक्तों के लिए यह जानना जरूरी है कि इस दिन क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करें. 21 जून को पड़ने वाली योगिनी एकादशी पर नियमपूर्वक उपवास और संयमित आहार से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

Yogini Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है. पंचांग के अनुसार, इस वर्ष योगिनी एकादशी 21 जून 2025 को पड़ रही है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से व्रत रखने व पूजा करने से व्यक्ति को 88 ब्राह्मणों को भोजन कराने के समान पुण्य प्राप्त होता है. हालांकि व्रत के दौरान अक्सर लोगों को इस बात की सही जानकारी नहीं होती कि किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किनका नहीं. ऐसे में सही मार्गदर्शन आवश्यक है ताकि व्रत पूर्ण रूप से सफल हो और इसके पुण्य का संपूर्ण लाभ मिल सके. आइए जानते हैं योगिनी एकादशी व्रत में  किन चीजों से करें परहेज. इस दिन आहार-विहार में विशेष सतर्कता बरतना जरूरी होता है. कुछ विशेष चीजें हैं जिनसे व्रत के दौरान परहेज करना अत्यंत शुभ और आवश्यक माना गया है.

चावल और उससे बने व्यंजन

एकादशी व्रत में चावल का सेवन वर्जित माना गया है. मान्यता है कि इस दिन चावल खाने से व्रत का पुण्य घटता है. इसलिए चावल, खिचड़ी, डोसा, इडली जैसे चावल से बने भोजन से बचना चाहिए.

गुड़, केला और चना से विष्णु जी को कैसे करें प्रसन्न

तामसिक आहार – लहसुन और प्याज

व्रत के दिन सात्त्विक आहार ही ग्रहण करें. प्याज, लहसुन, मांसाहार, अंडा आदि तामसिक तत्व होते हैं, जिन्हें व्रत में पूरी तरह त्याग देना चाहिए.

अनाज और दालों का सेवन न करें

गेहूं, चना, मूंग, मसूर, उड़द, राजमा, सोयाबीन जैसे अनाज और दालें योगिनी एकादशी के व्रत में निषिद्ध मानी जाती हैं.

तले-भुने और मसालेदार व्यंजन

व्रत के दिन शरीर और मन की शुद्धि आवश्यक होती है. इसलिए अधिक तला हुआ, मिर्च-मसालेदार या गरिष्ठ भोजन करने से परहेज करें. हल्का, फलाहारी और सात्त्विक भोजन करना उत्तम है.

मादक पदार्थों का सेवन वर्जित

शराब, सिगरेट, तंबाकू और किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ व्रत में पूरी तरह निषिद्ध होते हैं. ये आध्यात्मिक और शारीरिक रूप से नुकसानदायक माने जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >