Vastu Tips: वास्तु दोष के कारण उड़ रहा है पैसा? जानें घर की दिशाओं का सच

Vastu Tips: कमाई के बावजूद अगर पैसा हाथ में नहीं टिक रहा है, तो इसकी वजह आपके घर का वास्तु दोष हो सकता है. विशेष रूप से कुछ दिशाएं जैसे साउथ-साउथ वेस्ट और वेस्ट-साउथ वेस्ट धन हानि का कारण बन सकती हैं. जानिए, कौन-सी दिशा आपके आर्थिक संतुलन को बिगाड़ रही है.

Vastu Tips: अगर आप भी महीने के अंत तक यह सोचते हैं कि “पैसा आखिर जाता कहां है?” और चाहकर भी बचत नहीं हो पा रही, तो इसका कारण सिर्फ बढ़ते खर्च नहीं, बल्कि आपके घर की बनावट और दिशा दोष भी हो सकते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, विशेष रूप से साउथ-साउथ वेस्ट (SSW) और वेस्ट-साउथ वेस्ट (WSW) दिशाएं आपकी आर्थिक सेहत को सीधे प्रभावित करती हैं.

SSW दिशा में तिजोरी या धन रखना पड़ सकता है भारी

वास्तु के अनुसार साउथ-साउथ वेस्ट दिशा अनावश्यक खर्चों की दिशा मानी जाती है. यदि आपने इस दिशा में तिजोरी, नकदी या कीमती वस्तुएं रखी हैं, तो धन टिक नहीं पाता और खर्च तेजी से बढ़ते हैं. बेहतर होगा इस क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें और धन-संग्रह यहां न करें.

WSW में टॉयलेट या कूड़ादान? सेविंग्स पर लग सकता है ब्रेक

अगर वेस्ट-साउथ वेस्ट दिशा में शौचालय या डस्टबिन है, तो आपकी बचत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. यह दिशा बचत और आर्थिक स्थायित्व से जुड़ी मानी जाती है. यहां मौजूद गंदगी या मल-मूत्र व्यवस्था से धन लंबे समय तक नहीं टिकता. समाधान के लिए टॉयलेट के चारों ओर पीले रंग की पट्टी लगाएं और डस्टबिन को किसी अन्य दिशा में शिफ्ट करें.

Monthly Love Horoscope July 2025: इस महीने रिश्तों में आएगा रोमांस और भावनात्मक गहराई, देखें जुलाई माह का मासिक लव राशिफल

पश्चिम दिशा में रखें तिजोरी, बढ़ेगी आर्थिक स्थिरता

घर की वेस्ट दिशा को धन संग्रह और स्थायित्व की दिशा माना गया है. यहां तिजोरी रखने से धन टिकता है और धीरे-धीरे बढ़ता भी है. यह दिशा आपकी कमाई को स्थिर रखने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करती है.

छोटे बदलाव, बड़ा असर

वास्तु के ये सरल उपाय आपकी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण ला सकते हैं और जीवन में आर्थिक संतुलन का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं. याद रखें—वास्तु कोई अंधविश्वास नहीं, बल्कि ऊर्जा के प्रवाह का विज्ञान है, जो सही दिशा में अपनाया जाए तो चमत्कारी परिवर्तन ला सकता है.

यदि आप जन्मकुंडली, वास्तु या व्रत-त्योहारों से जुड़ी किसी भी जानकारी के इच्छुक हैं, तो नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >