Vastu Tips for Kitchen: तीन बर्नर वाला चूल्हा बिगाड़ सकता है घर की शांति, बढ़ा सकता है तनाव और खर्च

Vastu Tips for Kitchen: वास्तु शास्त्र में रसोईघर को घर की सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना गया है. यहां मौजूद अग्नि तत्व परिवार की शांति, स्वास्थ्य और धन से जुड़ा होता है. वास्तु के अनुसार तीन बर्नर वाला गैस चूल्हा असंतुलन पैदा कर सकता है, जिससे तनाव और अनावश्यक खर्च बढ़ने की आशंका रहती है.

Vastu Tips for Kitchen: वास्तु शास्त्र में रसोईघर को केवल खाना बनाने की जगह नहीं, बल्कि घर की ऊर्जा और समृद्धि का केंद्र माना गया है. यहां जलने वाली अग्नि से पूरे परिवार के स्वास्थ्य, मानसिक स्थिति और आर्थिक स्थिति पर असर पड़ता है. ऐसे में किचन में रखी हर वस्तु का वास्तु के अनुसार होना जरूरी माना जाता है. ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा के अनुसार तीन बर्नर वाला गैस चूल्हा कई बार घर में नकारात्मक प्रभाव बढ़ा सकता है.

अग्नि तत्व में असंतुलन का संकेत

वास्तु शास्त्र में अग्नि तत्व को शक्ति, स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है. तीन बर्नर वाला चूल्हा इस अग्नि तत्व में असंतुलन पैदा कर सकता है. मान्यता है कि इससे घर में तनाव का माहौल बनता है, बात-बात पर विवाद होते हैं और परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य कम होने लगता है. पति-पत्नी के रिश्तों में खटास और कार्यों में बार-बार रुकावट भी इसी असंतुलन का संकेत मानी जाती है.

स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर प्रभाव

अक्सर देखा गया है कि तीन बर्नर वाले चूल्हे में बीच वाला बर्नर ही सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है, जबकि बाकी दो कम उपयोग में आते हैं. इससे ऊर्जा का प्रवाह असमान हो जाता है. वास्तु के अनुसार इसका असर परिवार के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. पाचन संबंधी समस्याएं, थकान, चिड़चिड़ापन और मानसिक बेचैनी इसके सामान्य संकेत माने जाते हैं. साथ ही धन का सही उपयोग न होना और अचानक खर्च बढ़ना भी देखने को मिलता है.

घर में है तीन बर्नर वाला चूल्हा तो क्या करें

अगर आपके घर में पहले से तीन बर्नर वाला गैस चूल्हा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. वास्तु दोष को कुछ सरल उपायों से काफी हद तक कम किया जा सकता है. कोशिश करें कि तीनों बर्नर का उपयोग बराबर किया जाए और किसी एक बर्नर को लंबे समय तक बंद न रखें.

ये भी पढ़ें:  रसोई की 4 ये गलतियां बन सकती हैं बड़ी मुसीबत, घर में आ सकती है दरिद्रता

इन उपायों से बनी रहेगी सुख-शांति

चूल्हे को हमेशा रसोई के दक्षिण-पूर्व दिशा (अग्नि कोण) में रखें. रोज खाना बनाते समय दीपक या अगरबत्ती जलाना शुभ माना जाता है. भविष्य में नया चूल्हा खरीदते समय दो या चार बर्नर वाला गैस चूल्हा अधिक शुभ माना जाता है. इन उपायों से घर में सकारात्मक ऊर्जा, स्वास्थ्य और आर्थिक संतुलन बना रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >