आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें पंचांग शुभ-अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 22 February 2026: आज का पंचांग शुभ-अशुभ मुहूर्त, दिनभर के महत्वपूर्ण समय और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की जानकारी देता है. रविवार का दिन भगवान सूर्य की आराधना के लिए श्रेष्ठ मनन जाता है. आज रविवार होने के कारण तांबे के लोटे जल भरकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. इससे स्वास्थ्य और मान-सम्मान वृद्धि होती है.

Aaj Ka Panchang 22 February 2026: आज 22 फरवरी 2026 दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दिन के 11 बजकर 34 मिनट तक रहेगी. इसके बाद षष्ठी तिथि हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य कुंभ राशि में है. चंद्रमा मेष राशि में है. बुध कुंभ राशि में हैं. मंगल मकर राशि में हैं. शुक्र कुंभ राशि में हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में हैं, शनि मीन में हैं. राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में मौजूद हैं.

आज का पंचांग 22 फरवरी 2026 दिन रविवार

तिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दिन के 11 बजकर 34 मिनट तक
वार: रविवार.
विक्रम संवत: 2082.
शक संवत: 1947.
सूर्योदय: 06:18 AM.
सूर्यास्त: 05:48 PM.
अयन: उत्तरायण.
ऋतु: शिशिर.

नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: अश्विनी नक्षत्र शाम 6:23 तक, उसके बाद भरणी
योग: शुक्ल योग दोपहर 01 :54 तक, उसके बाद ब्रह्म योग.
करण: वालव उसके बाद कौलव

ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: मेष राशि
सूर्य: कुंभ राशि.
गुरु (बृहस्पति): मिथुन राशि.
मंगल: मकर राशि.
बुध: कुंभ राशि.
शुक्र: कुम्भ राशि.
शनि: मीन राशि.
राहु: कुंभ राशि.
केतु: सिंह राशि.

दिन का चौघड़िया (पटना)

उद्वेग (अशुभ): 06:18 AM से 07:44 AM
चर (सामान्य): 07:44 AM से 09:10 AM
लाभ (उन्नति): 09:10 AM से 10:36 AM
अमृत (सर्वोत्तम): 10:36 AM से 12:02 PM
काल (हानि): 12:02 PM से 01:29 PM
शुभ (उत्तम): 01:29 PM से 02:55 PM
रोग (अशुभ): 02:55 PM से 04:21 PM
उद्वेग (अशुभ): 04:21 PM से 05:48 PM

शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:40 AM से 12:25 PM.
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:05 PM से 02:49 PM.
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:46 AM से 05:32 AM.

अशुभ समय

राहुकाल: शाम 04:21 PM से 05:48 PM.
यमगण्ड: दोपहर 12:02 PM से 01:29 PM.
गुलिक काल: दोपहर 02:55 PM से 04:21 PM.
दिशाशूल: पश्चिम दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो पान का पत्ता खाकर निकलें).

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है.
सरल उपाय: रविवार का दिन होने के कारण सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करने से मान-सम्मान और आरोग्य की प्राप्ति होगी.

Also Read:- साप्ताहिक राशिफल 22 To 28 फरवरी 2026: पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >