Pradosh Vrat के दिन इन जगहों पर जरूर जलाएं दीपक

Shani Pradosh Vrat 2025: सनातन धर्म में प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को शुभ माना जाता है. इस दिन प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2025) का आयोजन किया जाता है. प्रदोष व्रत के अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा संध्या समय में की जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को विधिपूर्वक करने से साधक को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

Shani Pradosh Vrat May 2025: हर महीने दो प्रदोष व्रत होते हैं. भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत को अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है. यह मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सुख, समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है. कहा जाता है कि इस दिन शिव की उपासना और पूजा करने से इच्छित फल भी प्राप्त होता है. प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी को मनाया जाता है. जानिए मई महीने का अंतिम प्रदोष व्रत कब है.

किस दिन है मई माह का अंतिम प्रदोष व्रत

Ganga Dussehra 2025 पर बना अद्भुत संयोग

हिंदू पंचांग के अनुसार, मई महीने का अंतिम प्रदोष ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 24 मई को शाम 7:20 बजे प्रारंभ होगा और 25 मई 2025 को दोपहर 3:51 बजे समाप्त होगा. चूंकि उदयातिथि पड़ रही है, इसलिए यह प्रदोष व्रत 24 मई को मनाया जाएगा. मई महीने का अंतिम प्रदोष शनिवार को होने के कारण इसे शनि प्रदोष कहा जाएगा.

वास्तु और धर्म शास्त्रों के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन यदि कुछ विशेष स्थानों पर दीप जलाए जाएं तो इसके अत्यंत शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं. आइए जानते हैं वे मुख्य स्थान जहां दीप जलाना विशेष फलदायी होता है:

मंदिर या पूजाघर में

सबसे पहले अपने घर के पूजा स्थल या मंदिर में गाय के घी का दीपक प्रज्वलित करें. ऐसा करने से घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, साथ ही भगवान शिव की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है.

तुलसी के पौधे के पास

प्रदोष व्रत की संध्या में तुलसी के पौधे के समीप दीपक अवश्य प्रज्वलित करें. इससे पापों का नाश होता है और परिवार में सुख-शांति का संचार होता है.

मुख्य द्वार पर

मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश रोकने में मदद मिलती है. इसके साथ ही, यह देवी लक्ष्मी को आकर्षित करता है, जिससे धन और समृद्धि बनी रहती है.

शिवलिंग के सामने

यदि संभव हो, तो किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग के समक्ष दीपक जलाना चाहिए. यह भगवान शिव को बहुत प्रिय है और व्रति को विशेष फल प्राप्त होते हैं.

कुएं या जल स्रोत के पास

जल तत्व से संबंधित होने के कारण प्रदोष व्रत के अवसर पर जल स्रोतों के निकट दीपक जलाना शुभ माना जाता है. यह आयु, स्वास्थ्य और भाग्य में वृद्धि करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >