Ratha Saptami 2026: रथ सप्तमी पर सूर्य देव को अर्घ्य कैसे दें? जानें सही विधि, बरतें ये सावधानियां

Ratha Saptami 2026: रथ सप्तमी के दिन भगवान सूर्य की पूजा करना और उन्हें अर्घ्य देना बेहद शुभ और फलदायक माना जाता है. इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य कैसे दें और अर्घ्य देते समय किन सावधानियों का पालन करना चाहिए, आइए जानते हैं.

Ratha Saptami 2026: रथ सप्तमी हिन्दू धर्म का एक बेहद खास पर्व है. इस दिन सूर्य देव की उपासना की जाती है. हर साल यह पर्व माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है. वर्ष 2026 में यह पर्व 25 जनवरी को मनाया जाएगा. मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव की विधिपूर्वक पूजा करने और उन्हें अर्घ्य देने से जीवन में सफलता, समृद्धि और सुख-शांति आती है. साथ ही स्वास्थ्य पर भी इसका शुभ प्रभाव पड़ता है.

सूर्य को अर्घ्य देने की विधि

  • सूर्य को अर्घ्य देने से पहले ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना बहुत आवश्यक माना जाता है. आप चाहें तो किसी पवित्र नदी में स्नान करें या घर पर गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं.
  • अर्घ्य देने के लिए तांबे का लोटा सबसे उपयुक्त माना जाता है. तांबा सूर्य की धातु है और पूजा में इसका विशेष महत्व होता है.
  • लोटे में स्वच्छ जल भरें और उसमें लाल चंदन, कुमकुम, लाल फूल, अक्षत और थोड़ा-सा गुड़ मिलाएं.
  • सूर्योदय के समय सूर्य की ओर मुख करके खड़े हों. लोटे को दोनों हाथों से सीने के सामने पकड़ें और धीरे-धीरे जल की धारा सूर्य देव को अर्पित करें. इस दौरान ध्यान रखें कि आपकी दृष्टि सूर्य देव पर बनी रहे.
  • अर्घ्य देते समय सूर्य देव के इन मंत्रों का जप करें—

1)ॐ घृणि सूर्याय नमः”

2. एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते.
अनुकम्पय मां भक्त्या गृहाणार्घ्यं दिवाकर॥”

सावधानियां

  • अर्घ्य देते समय जल की धारा सीधे पैरों पर न गिरे. इसके लिए नीचे कोई पात्र रखें और बाद में उस जल को पौधों में डाल दें.
  • पूजा के समय चप्पल या जूते न पहनें, नंगे पैर ही रहें.
  • बिना स्नान किए सूर्य देव को जल अर्पित न करें.
  • इस दिन तामसिक भोजन का सेवन करने से बचें.

यह भी पढ़ें: Ratha Saptami 2026: रथ सप्तमी के दिन करें ये उपाय, भगवान सूर्य होंगे प्रसन्न

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >