Vastu Tips for Newlyweds: बेडरूम में करें ये उपाय, शादीशुदा जीवन में आएगी खुशहाली

Vastu Tips: अगर आपकी नई-नई शादी हुई है या शादी होने वाली है, तो अपने कमरे को सजाते समय वास्तु के इन नियमों का जरूर ध्यान रखें. सही वास्तु जीवन में खुशहाली लाता है, वहीं गलत वास्तु जीवन में नकारात्मकता ला सकता है.

Vastu Tips: शादी हर व्यक्ति के जीवन का एक अहम पड़ाव होता है. हर कपल चाहता है कि उसका शादीशुदा जीवन खुशहाल रहे और रिश्ते में प्रेम, सम्मान और तालमेल बना रहे. लेकिन कई बार रिश्ते में तनाव और मनमुटाव आने लगते हैं. इसका एक बड़ा कारण वास्तु दोष भी हो सकता है. वास्तु शास्त्र में नवविवाहित जोड़े के कमरे की सजावट, कमरे की दिशा और रंगों को लेकर कई जरूरी नियम बताए गए हैं. कहा जाता है कि जो लोग इन नियमों का पालन करते हैं, उनके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है.

1. बेडरूम की सही दिशा चुनें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, नवविवाहित जोड़े का बेडरूम घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना शुभ माना जाता है. यह दिशा रिश्ते में स्थिरता और मजबूती लाती है. उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में बेडरूम बनाने से बचना चाहिए.

2. बेड की सही पोजिशन रखें

बिस्तर हमेशा दीवार से सटा हुआ होना चाहिए और उसके नीचे कोई सामान नहीं रखना चाहिए. सोते समय कपल का सिर दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर होना शुभ माना जाता है, इससे मानसिक शांति बनी रहती है.

3. बेडरूम का रंग

बेडरूम में हल्के गुलाबी, क्रीम, पीच या आसमानी रंग शुभ माने जाते हैं. बहुत गहरे रंग बेडरूम में नहीं लगवाने चाहिए. माना जाता है कि गहरे रंग रिश्ते में तनाव और गलतफहमी बढ़ा सकते हैं.

4. टूटी या बेकार चीजें

कमरे में टूटे शीशे, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान या पुरानी यादों से जुड़ी बेकार चीजें नहीं रखनी चाहिए. इससे रिश्ते में खटास आ सकती है.

5. प्रेम का प्रतीक सजावट रखें

बेडरूम में जोड़े वाले शोपीस, कपल की तस्वीरें या प्रेम का प्रतीक मानी जाने वाली चीजें रखें. माना जाता है कि इससे आपसी समझ और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होता है.

6. शीशा रखने की सही जगह

वास्तु के अनुसार, बेड के सामने शीशा नहीं होना चाहिए. यदि कमरे में दर्पण हो, तो उसे इस तरह रखें कि सोते समय बिस्तर का प्रतिबिंब उसमें न दिखाई दे.

7. कमरे में साफ-सफाई रखें

बेडरूम हमेशा साफ और सुव्यवस्थित रखें. गंदगी और अव्यवस्था नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है, जिसका असर रिश्ते पर भी पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Love: वास्तु शास्त्र का सीक्रेट उपाय जो पति-पत्नी के बीच की नेगेटिविटी कर सकता है खत्म

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >