Ratha Saptami 2026: रथ सप्तमी के दिन करें इन चीजों का दान, सूर्य देव का मिलेगा आशीर्वाद

Ratha Saptami 2026: रथ सप्तमी के दिन दान देना अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन दान करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि रथ सप्तमी के अवसर पर किन-किन वस्तुओं का दान करना फलदायक माना जाता है.

Ratha Saptami 2026: रथ सप्तमी का पर्व सूर्य देव को समर्पित होता है. यह पर्व माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है. रथ सप्तमी को सूर्य जयंती और अचला सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि इस दिन दान करने से रोग, दरिद्रता और कष्टों से मुक्ति मिलती है.

रथ सप्तमी पर करें इन चीजों का दान

1. गेहूं और गुड़ का दान

गेहूं और गुड़ सूर्य देव को प्रिय माने जाते हैं. माना जाता है कि रथ सप्तमी के दिन इनका दान करने से आर्थिक समस्याएँ दूर होती हैं और जीवन में स्थिरता आती है.

2. लाल वस्त्र का दान

लाल रंग सूर्य देव का प्रिय रंग माना जाता है. रथ सप्तमी के दिन लाल कपड़े का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसा करने से आत्मविश्वास, ऊर्जा और सफलता में वृद्धि होती है.

3. कंबल का दान

रथ सप्तमी के दिन कंबल का दान करना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है. मान्यता है कि जरूरतमंदों को कंबल दान करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं.

सूर्य देव को अर्घ्य कैसे दें?

सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें. इस दिन लाल या हल्के रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है. इसके बाद तांबे का एक लोटा लें और उसमें साफ जल, लाल फूल और अक्षत डालें. खुले स्थान में खड़े होकर उगते सूर्य की ओर देखें और दोनों हाथों से लोटा पकड़कर जल धीरे-धीरे सूर्य की ओर अर्पित करें. अर्घ्य देते समय सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें.

सूर्य देव के मंत्र

  • ॐ घृणि सूर्याय नमः
  • ॐ आदित्याय नमः

यह भी पढ़ें: Ratha Saptami 2026: रथ सप्तमी के दिन करें ये उपाय, भगवान सूर्य होंगे प्रसन्न

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >