Rajarappa Temple: संताल समाज के लिए काशी से कम नहीं है रजरप्पा का दामोदर नद, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पिता की अस्थियों का विसर्जन

Rajarappa Temple: झारखंड का रजरप्पा न केवल मां छिन्नमस्तिका मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि संताल समाज की गहरी आस्था का केंद्र भी है. यहां दामोदर नदी में अस्थि विसर्जन करना मोक्ष और आत्मा की शांति का प्रतीक माना जाता है. हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता शिबू सोरेन की अस्थियां यहां विसर्जित कीं.

सुरेंद्र कुमार/शंकर पोदार, रजरप्पा

Rajarappa Temple: झारखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों में रजरप्पा का नाम बेहद आस्था से लिया जाता है. मां छिन्नमस्तिका मंदिर के लिए मशहूर यह स्थान संताल समाज के लिए उतना ही पूजनीय है, जितना काशी. संताल परंपरा में मान्यता है कि किसी व्यक्ति के निधन के बाद उसकी आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए अस्थियों का विसर्जन रजरप्पा स्थित दामोदर नद में किया जाना आवश्यक है. यही वजह है कि पीढ़ियों से यह परंपरा संताल समाज की पहचान और आस्था से जुड़ी हुई है.

रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पवित्र अस्थियों का विसर्जन इसी दामोदर नद में किया. यह क्षण न सिर्फ संताल समाज, बल्कि पूरे झारखंड के लिए भावुक कर देने वाला था. शिबू सोरेन को जीवनभर समाज और झारखंड आंदोलन के लिए समर्पित माना जाता है. ऐसे में उनका अस्थि विसर्जन रजरप्पा में होना समाज की परंपरा और गहरी आस्था का प्रतीक बन गया.

शक्ति उपासना का प्रमुख केंद्र

रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका का मंदिर शक्ति उपासना का एक प्रमुख स्थल माना जाता है. यहां की पवित्र धारा में अस्थि विसर्जन करने से आत्मा को मोक्ष और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. यही कारण है कि झारखंड ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों के संताल परिवार भी अपने परिजनों की अस्थियां विसर्जित करने यहां आते हैं.

पिता की परंपरा निभाते दिखे हेमंत सोरेन

संताल समाज के लोगों ने कहा कि शिबू सोरेन हमारे लिए सिर्फ नेता नहीं, बल्कि परिवार के मुखिया जैसे थे. उनकी अस्थियां दामोदर नद में विसर्जित होते देख ऐसा लगा जैसे हमारी आत्मा का एक हिस्सा भी उसमें समा गया. लोगों ने यह भी माना कि हेमंत सोरेन ने जिस तरह समाज की परंपरा निभायी, उससे साफ है कि वे पिता की विरासत और मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >