Putrada Ekadashi 2025: कब है पुत्रदा एकादशी? जानिए सावन मास की इस खास तिथि का महत्व

Putrada Ekadashi 2025: पुत्रदा एकादशी का व्रत सावन मास में रखा जाता है, जो संतान सुख और सुख-समृद्धि की कामना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है. इस दिन भगवान विष्णु और शिवजी की पूजा का विशेष महत्व है. आइए जानें पुत्रदा एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व.

Putrada Ekadashi 2025: सनातन धर्म में सावन माह का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है. यह पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है, जिसमें श्रद्धालु प्रतिदिन शिवजी और माता पार्वती की आराधना करते हैं. साथ ही, एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा का विशेष विधान है. मान्यता है कि इस दिन विष्णु जी की भक्ति करने से साधक को मनचाहा वरदान प्राप्त होता है और जीवन से दुःख-कष्टों का अंत होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी व्रत करने से व्यक्ति को भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है और लक्ष्मी-नारायण की कृपा बनी रहती है. इन्हीं विशेष एकादशियों में से एक है पुत्रदा एकादशी, जो न केवल पुण्यदायी मानी जाती है बल्कि संतान सुख की प्राप्ति के लिए भी अत्यंत फलदायक है. क्या आप जानते हैं कि सावन की पुत्रदा एकादशी 2025 में कब पड़ रही है और इसका महत्व क्या है?

पुत्रदा एकादशी व्रत कब रखा जाएगा?

दृक पंचांग के अनुसार, सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 4 अगस्त 2025 को सुबह 11:41 बजे से होगी और यह तिथि 5 अगस्त 2025 को दोपहर 1:12 बजे तक चलेगी. ऐसे में पुत्रदा एकादशी का व्रत 5 अगस्त 2025, मंगलवार के दिन रखा जाएगा. इस पावन अवसर पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है, जिससे भक्तों को संतान सुख और जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है.

पुत्रदा एकादशी का महत्व

हिंदू धर्म में पुत्रदा एकादशी का विशेष स्थान है. पंचांग के अनुसार, वर्ष में दो बार यह एकादशी आती है—पहली श्रावण मास में और दूसरी पौष मास में. श्रावण की पुत्रदा एकादशी इस बार अगस्त माह में मनाई जा रही है, जबकि पौष मास की एकादशी दिसंबर या जनवरी में आती है.

श्रावण मास की पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ भगवान शिव की पूजा करने का भी विधान है. धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा से रखने पर साधक को न केवल संतान सुख की प्राप्ति होती है, बल्कि जीवन में चल रहे दुख-दर्द और संकटों से भी मुक्ति मिलती है. यह व्रत विशेष रूप से संतान की प्राप्ति और सुख-समृद्धि के लिए फलदायक माना जाता है.

पुत्रदा एकादशी पर करें इन मंत्रों का जाप

श्री विष्णु मंत्र

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ||

क्लेश नाशक श्री विष्णु मंत्र

कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने .
प्रणत क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः |

विष्णु गायत्री मंत्र

नारायणाय विद्महे. वासुदेवाय धीमहि . तन्नो विष्णुः प्रचोदयात् ॥

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >